फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   baik savaaron ne lipht dekar lootee nagadee va mobail

बाइक सवारों ने लिफ्ट देकर लूटी नगदी व मोबाइल

Mon, 02 Nov 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
baik savaaron ne lipht dekar lootee nagadee va mobail
छिबरामऊ(कन्नौज)। सौरिख तिराहे पर खड़े युवक को बाइक सवारों ने लिफ्ट देकर बैठा लिया। कुछ दूर ले जाकर तमंचे के बल पर उससे नगदी, मोबाइल व करवाचौथ पर पत्नी को तोहफा देने के लिए ले जा रहीं बिछिया लूट लीं। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

सोमवार को कस्बा खड़िनी निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र जंग सिंह कोतवाली पहुंचे। इन्होंने रोते हुए बताया कि रविवार रात आठ बजे के करीब वह सौरिख तिराहे पर खड़िनी के पास खड़े थे। एक बाइक पर सवार दो युवकों ने लिफ्ट देकर बैठा लिया। रास्ते में एक बीज भंडार के पास से अंधेरी गली में बाइक को मोड़ लिया। विरोध करने पर तमंचा दिखाकर उसके पास से 15 सौ रुपये, छह बिछिया व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उतारकर दोनों भाग गए। धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उसने करवाचौथ पर अपनी पत्नी को तोहफा देने के लिए यह बिछिया लिए थे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed