कन्नौज। शहर के कन्हैयालाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज में चल रही बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का आयोजन हुआ। फाइनल मुकाबला जीतने पर शील्ड व 11000 रुपये देकर सम्मानित किया गया।
स्व. ओम प्रकाश पाठक मेमोरियल जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में अनुज पांडेय और गौरव की जोड़ी ने डबल का खिताब जीता। उन्हें इनाम स्वरूप 11000 रुपये व ट्राफी प्रदान की गई। सिंगल मुकाबले में अनुज और शोमिल जैन संयुक्त विजेता बने। उन्हें भी 11000 व ट्राफी प्रदान की गई। रात में हो रही बैडमिंटन प्रतियोगिता को देखने के लिए लोगों की खासी भीड़ रही।
इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष मणि दुबे, सचिव प्रिंस मिश्रा, पवन त्रिवेदी, सौरभ मिश्रा, समीर पाठक, प्रवीण टंडन, वेद प्रकाश पांडे, आशू दुबे आदि मौजूद रहे।