फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Attempt to burn wife with acid for dowry, report on eight

Kannauj News: दहेज के लिए पत्नी को तेजाब से जलाने का कोशिश, आठ पर रिपोर्ट

Thu, 19 Oct 2023 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Attempt to burn wife with acid for dowry, report on eight
कन्नौज। दहेज में 50 हजार रुपये व बाइक न मिलने पर पति ने पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ससुरालीजनों ने मारपीट के साथ उसके ऊपर तेजाब डालकर जलाने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के कुसुमखोर गांव निवासी आसिया की पुत्री जैनब का निकाह 15 जुलाई 2021 को मुस्लिम रीति-रिवाज से गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मझपुरवा गांव निवासी इजहार आलम से हुआ था। पीड़िता ने पति इजहार आलम, निजामुद्दीन, महजवीन, मनतसा, आमिर, जुबैर, बशीर व सास पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर मारपीट शुरू कर दी। शादी में मां की ओर से दिए गए जेवरात को पति ने बेचकर शराब पी ली। मारपीट के दौरान उसके ऊपर तेजाब डालकर जलाने का भी कोशिश की। 18 जुलाई 2023 को मारपीट करके घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed