फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Attacked with rod and injured, report on three

Kannauj News: रॉड से हमलाकर किया घायल, तीन पर रिपोर्ट

Thu, 22 Jun 2023 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Attacked with rod and injured, report on three
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तिर्वा। जमीन पर कब्जा हटाने को लेकर आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। कब्जा न हटाने पर आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के हरचंद्रापुर गांव निवासी ममतेश कुमार ने बताया कि सात दिन पहले घर के बाहर बोरिंग का पाइप लगा रहे थे। तभी गांव निवासी इंद्रपाल, अनिल व पप्पी सिंह आए और जमीन अपनी बताते हुए पाइप व गोबर के ढेर को हटाने के साथ गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर इंद्रपाल ने लोहे की रॉड से सर पर हमलाकर घायल कर दिया। बीच बचाव करने आए बेटे के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शोरगुल सुन आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जमीन से कब्जा न हटाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मंगलवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अनिल, इंद्रपाल व पप्पी सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed