फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ASHA workers stage a protest at Tirwa CHC.

Kannauj News: अधिवक्ता एसोसिएशन कलक्ट्रेट के चुनाव 17 को

Mon, 05 Jan 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers stage a protest at Tirwa CHC.
कन्नौज। अधिवक्ता एसोसिएशन कलक्ट्रेट के वार्षिक चुनाव 17 जनवरी को होंगे। चुनाव को लेकर एसोसिएशन ने तैयारी शुरू कर दी हैं। वहीं, चुनाव का समय नजदीक आने से सदर तहसील परिसर में गहमागहमी बढ़ गई है। संभावित प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान के लिए अधिवक्ताओं से संपर्क साधने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


वार्षिक चुनाव को लेकर कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सदर तहसील परिसर में हुई। इसमें सर्वसम्मति से चुनाव संबंधी तिथियां तय की गईं। साथ ही चुनाव के लिए गठित तीन सदस्यीय टीम का चयन कर लिया गया है। वर्तमान अध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटियार ने बताया कि मतदान व मतगणना 17 जनवरी को होगा। इससे पहले 12 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

इच्छुक उम्मीदवार 13 से 15 जनवरी तक नामांकन कर सकेंगे। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव आयोजित कराने के लिए सर्वसम्मति से तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है, जिसकी जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिवक्ता रामदेव शुक्ला, केसी शर्मा व शशिमोहन त्रिपाठी को सौंपी गई है। इस दौरान महासचिव शकील अहमद, राकेश द्विवेदी, ठाकुर विनय प्रताप, पूर्व अध्यक्ष काशीराम कुशवाहा, सुभाषचंद्र कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed