फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   As soon as the complaint of 40-getting sugar

40 पार होते ही हो रही शुगर की शिकायत

Thu, 07 Apr 2016 11:59 PM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Thu, 07 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
As soon as the complaint of 40-getting sugar
जिला अस्पताल में शुगर व ब्लड प्रेशर के मरीजों की जांच करते सीएमएस - फोटो : amar ujala
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल में  आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीजों को स्वास्थ्य रहने के तरीके बताए। इसमें बताया कि आजकल 40 वर्ष से अधिक उम्र होने ही अधिकतर लोगों में ब्लड प्रेशर और शुगर की शिकायत बढ़ रही है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. सीपी सिंह की अगुवाई में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए कैंप में करीब 70  मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन


कैंप में मौजूद काउंसलर रुचि सिंह, लैप टेक्नीशियन रजनी पाल ने मरीजों की जांच की। उन्होंने कहा कि शुगर रोगियों को मिठाई नहीं खानी चाहिए। आलू और चावल से भी परहेज करना चाहिए। शक्कर का सेवन न करें। यदि खाना है तो हल्का भोजन करें। अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें। दाल का सेवन अधिक करें। मौसम आने पर जामुन का इस्तेमाल करें। नियमित रूप से सुबह और शाम को टहलें। इन रोगों की पहचान व्यक्ति स्वयं कर सकता है।
विज्ञापन


शुगर रोगी को कमजोरी आने लगती है। दस्त आना शुरू हो जाता है। हाथ और पैरों में झनझनाहट होने लगती है। ऐसे  व्यक्तियों को कुछ ऐसा काम करना चाहिए जिससे उनके शरीर से पसीना निकलने लगे। इससे रोगी को राहत मिलती है। इसी तरह सीएमएस ने भी आए हुए मरीजों को ब्लड प्रेशर और शुगर से बचाव के तरीके बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed