{"_id":"edb5c4a14ddf8c82b58ac93224d309e5","slug":"arbitrary-distribution-will-no-longer-in-blanket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कंबल वितरण में नहीं चलेगी मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कंबल वितरण में नहीं चलेगी मनमानी
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
Updated Sun, 21 Dec 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतलहर से बचाव के लिए गरीबों को बांटे जाने वाले कंबलों के वितरण में अधिकारी मनमानी नहीं कर पाएंगे। लाभार्थियों के मोबाइल नंबर के साथ ही वितरण करने वाले अफसरों का ब्यौरा भी तैयार किया जाएगा। इसके जरिए उच्चाधिकारी अपने कार्यालय में बैठकर भी लाभार्थियों का सत्यापन कर सकेंगे।
दैवीय आपदा कोष के जरिए शीतलहर से लोगों को राहत दिलाने को जगह-जगह अलाव जलवाए गए हैं। वहीं गरीब व बेसहारा परिवारों को सर्दी से बचाव को मुफ्त कंबल वितरित किए जाएंगे। इसके लिए जिला मुख्यालय को 4055 कंबलों की आपूर्ति मिल चुकी है।
कंबल वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को एक प्रारूप पर इसका डाटा तैयार कर रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। इस फार्मेट में कंबल वितरण की तारीख, तहसील का नाम, लाभार्थी व उसके पिता का नाम, निवास स्थान, मोबाइल नंबर के साथ ही वितरण करने वाले अधिकारी का नाम दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
सभी लेखपालों को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र के निराश्रित, असहाय, विधवा, गरीब व विकलांग व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर चयन कर सूची प्रस्तुत करें। ताकि जल्द ही कंबलों को लाभार्थियों को वितरण किया जा सके। साथ ही जिन लाभार्थियों का मोबाइल नंबर उपलब्ध न हो तो ऐसे में उनके नजदीकी व्यक्ति या ग्रामप्रधान का मोबाइल नंबर वितरण बाउचर में अंकित करें।
छिबरामऊ के 1500 लोगों को मिलेंगे कंबल
जिला मुख्यालय ने भयंकर शीतलहर के चलते आपूर्ति मिलते ही सभी तहसीलों को गरीबों को जल्द वितरण के लिए कंबल भेजे हैं। इसमें छिबरामऊ तहसील को 1500 कंबल, सदर व तिर्वा तहसील को 1-1 हजार कंबल भेजे गए हैं। लेखपालों द्वारा तैयार चयन सूची के आधार पर लाभार्थियों को कंबल वितरित किए जाएंगे।
------
सदर तहसील प्रशासन ने जलवाए 8 अलाव
शीतलहर से राहगीरों को राहत प्रदान करने के लिए सदर तहसील प्रशासन द्वारा आठ स्थानों पर अलाव जलवाए गए हैं। इनमें जिला अस्पताल गेट पर अंसार की चाय दुकान के पास, हरदोई रोड तिराहा पुलिस बूथ के पास, ग्राम फत्तेपुर जसोदा केबिन के सामने जयवीर की मिठाई दुकान के पास, गोवर्धनी तिराहा कन्हैया की किराने की दुकान के पास, मेंहदीघाट पुल पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के सामने, मानीमऊ तिराहा राजू पान की दुकान के सामने, पनवारा डा. रामलड़ैते के क्लीनिक के पास, खुदलापुर स्टेशन के पास आदर्श पाठक के दरवाजे के सामने अलाव जलवाए गए हैं।
शनिवार को तहसीलदार सदर राजेश कुमार ने सभी लेखपालों को अलाव में नियमित लकड़ी उपलब्ध कराने व प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया है।
--------
रोजाना शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट
ठंड व शीतलहर से पैदा हुई दिक्कतों व इनके निदान को प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे प्रभावी कदम की रोजाना रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। तीनों तहसीलों के अलावा नगर निकायों को रैन बसेरा, जलवाए जा रहे अलाव सहित अपनी गतिविधियां जिला मुख्यालय को रोजाना दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध करानी होंगी।
राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण लखनऊ द्वारा इसकी मानीटरिंग की जाएगी। एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा भी मानीटरिंग की जा रही है। दैवीय आपदा से राहत के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
--------
गौरीशंकर मंदिर परिसर में बनाया रैनबसेरा
सदर तहसील प्रशासन द्वारा शीतलहर से अति गरीब व बेसहारा लोगों को राहत प्रदान करने के लिए शहर के गौरीशंकर मंदिर में बने सत्संग भवन में रैन बसेरा स्थापित किया है। यहां लोगों को रात गुजारने के लिए छत और कंबल मुहैया कराया जाएगा। तहसीलदार सदर राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी इसका लाभ मिल सके। इसके मद्देनजर रैन बसेरा के स्थान का चयन किया गया है।