फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Animal hospital built with Rs 69.11 lakhs, cracks appeared before handover

Kannauj News: 69.11 लाख से बना पशु अस्पताल, हैंडओवर से पहले आईं दरारें

Tue, 18 Jun 2024 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Animal hospital built with Rs 69.11 lakhs, cracks appeared before handover
कन्नौज। पालकों को पशुओं के इलाज के लिए दूरदराज के अस्पतालों में ले जाने के लिए परेशान न होना पड़े। इसके लिए गुरसहायगंज में 69.11 लाख रुपये की लागत से राजकीय पशु अस्पताल निर्माण कराया गया, लेकिन अस्पताल का भवन में हैंडओवर से पहले ही दरारें आ गईं हैं। इससे साफ जाहिर है कि भवन निर्माण में मानकों को ताक पर रखकर कार्य कराया गया है। वहीं दूसरी ओर कार्यदायी संस्था की ओर से भवन को हैंडओवर करने के लिए विभाग पर दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


गुरसहायगंज के मोहल्ला गांधी नगर में राजकीय पशु अस्पताल निर्माण को अनुमति मिली। पशुपालन विभाग की ओर से यूपीसीएलडीएफ कार्यदायी सस्था को निर्माण के लिए नामित किया गया। पशु अस्पताल के लिए 69.11 लाख रुपये बजट पास हुआ। इसके बाद 40.17 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए। इसमें अस्पताल भवन, इंडोर वार्ड, केटर क्रस, शौचालय, हैंडपंप, बाउंड्रीवॉल आदि का निर्माण कराया जाना था। 14 दिसंबर 2022 को निर्माण कार्य शुरू हो गया और मार्च 2023 तक पूर्ण होना था। जून 2024 में अस्पताल बनकर तैयार हो गया, लेकिन हैंडओवर होने से पहले ही अस्पताल के लिंटर के नीचे दरारें आ गई हैं। दरवाजे और खिड़की के ऊपर बने छज्जे भी टूटने लगे हैं। इससे साफ जाहिर है कि भवन निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है, जिस कारण हैंडओवर से पहले ही भवन में दरारें आ गई हैं। ब्लाॅक नोडल अधिकारी डाॅ. विकराल सिंह ने निर्माणाधीन अस्पताल की हकीकत देखी तो वह दंग रह गए। निर्माण कार्य तो पूरा नहीं ही था। इसके अलावा घटिया सामग्री से निर्माण के चलते भवन में दरारें नजर आईं। इस पर कार्यदायी संस्था के जेई को सुधार करने और अधूरे कार्य को पूरा कराने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण में मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। कार्यदायी संस्था हैंडओवर का दबाव बना रही है।
विज्ञापन



इनसेट

शौचालय टैंक पर डाल दिए गए दो पत्थर
पशु अस्पताल में शौचालय और उसका टैंक बनाया गया। टैंक को भी सही से बंद नहीं किया गया और उसके ऊपर दो पत्थर डाल दिए गए हैं। इसके अलावा अभी तक अस्पताल की बाउंड्रीवॉल भी नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed