{"_id":"611a5dcc8ebc3e42e175596d","slug":"anand-vihar-express-stop-for-hours-due-to-engine-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: इंजन फेल होने से घंटों खड़ी रही आनंद विहार एक्सप्रेस, गर्मी के चलते परेशान हुए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: इंजन फेल होने से घंटों खड़ी रही आनंद विहार एक्सप्रेस, गर्मी के चलते परेशान हुए यात्री
Mon, 16 Aug 2021 06:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 16 Aug 2021 06:16 PM IST
सार
कानपुर की तरफ से आ रही उत्सर्ग एक्सप्रेस को जसोदा आउटर पर रोका गया। स्टेशन अधीक्षक रामनिवास ने बताया कि आनंद विहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, बांद्रा-जयपुर 40 मिनट व उत्सर्ग 20 मिनट देरी से चलीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर से जा रही आनंद विहार एक्सप्रेस का इंजन रविवार सुबह करीब सवा 10 बजे फेल हो गया। ट्रेन जसोदा व जलालपुर पनवारा के बीच घंटों खड़ी रही। इस बीच जयपुर से आ रही बांद्रा-जयपुर एक्सप्रेस को जसोदा रेलवे स्टेशन पर रोका गया।
इसका इंजन भेजकर आनंद विहार ट्रेन को जसोदा स्टेशन पर लाया गया। इसके बाद बांद्रा-जयपुर एक्सप्रेस रवाना हो गई। इधर, फर्रुखाबाद से सुबह 11: 40 बजे इंजन मंगाया गया। इसके बाद कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार ट्रेन को रवाना किया जा सका।
वहीं कानपुर की तरफ से आ रही उत्सर्ग एक्सप्रेस को जसोदा आउटर पर रोका गया। स्टेशन अधीक्षक रामनिवास ने बताया कि आनंद विहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, बांद्रा-जयपुर 40 मिनट व उत्सर्ग 20 मिनट देरी से चलीं। यात्रियों को गर्मी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा।