फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Allegations of irregularities in the consolidation process

Kannauj News: चकबंदी प्रक्रिया में लगाए अनियमितता के आरोप

Sun, 23 Mar 2025 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 23 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in the consolidation process
छिबरामऊ। चकबंदी प्रक्रिया को लेकर करनौली ग्राम सभा के ग्रामीणों में नाराजगी है। शनिवार को डीएम को संबोधित शिकायती पत्र कोतवाल को सौंपते हुए ग्रामीणों ने चकबंदी प्रकिया में अनियमितताएं के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस में डीएम शुभ्रांत शुक्ल के आने की जानकारी होने पर करनौली ग्रामसभा के ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। डीएम के न आने पर कोतवाल अजय अवस्थी को शिकायती पत्र देकर जांच कराए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सभा का राजस्व रिकाॅर्ड जला है। बिना मालियत के चकबंदी प्रक्रिया कर आकार पत्र 23 भाग चार वितरित किए गए। चकरोड, नाली व संक्रमणीय रकवा भूमिधर के नंबरान नवीन परती में डाल दिए गए।
विज्ञापन

21 मार्च को शिकायत के बाद एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने सहायक चकबंदी अधिकारी, कानूनगो व लेखपाल को जांच के लिए भेजा। यहां अफसरों ने उन ग्रामीणों को बुलाकर जांच पूरी कर ली, जिनकों विभाग ने नाजायज लाभ पहुंचाया। चकबंदी प्रक्रिया से 80 प्रतिशत लोग परेशान व हैरान हैं। कोतवाल ने ग्रामीणों की मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जसमंत सिंह, मनोज कुमार, दामोदर, रमेश चंद्र, मनी सिंह व रामविलास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed