फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   All idols will be immersed on the same day.

Kannauj News: एक ही दिन सभी प्रतिमाओं का होगा विसर्जन

Wed, 09 Sep 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
All idols will be immersed on the same day.
तिर्वा। गणेश प्रतिमाएं स्थापित करने वाले आयोजकों के साथ पर्व की तैयारी और विसर्जन व्यवस्था पर कोतवाली में बुधवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें आयोजकों ने बताया कि 14 सितंबर को कस्बे में 12 से अधिक स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। सभी प्रतिमाओं का 24 सितंबर को सुजान सराय मार्ग पर डंमरपुर गांव के पास स्थित धोबी घाट पर ईशन नदी में सामूहिक रूप से विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन




सीओ कुलवीर सिंह ने कहा कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों का कम से कम प्रयोग किया जाए और निर्धारित मानकों का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक ले जाते समय जुलूस में अनुशासन बनाए रखें। अबीर-गुलाल भी संयमित तरीके से उड़ाया जाए। ताकि किसी को असुविधा न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन प्रशासन द्वारा निर्धारित घाट पर ही किया जाएगा।
विज्ञापन

विसर्जन स्थल पर नगर पंचायत की ओर से साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग कराई जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।बैठक में कोतवाल संजय कुमार शुक्ल, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजन शर्मा के अलावा शिव बालक, रेशु वर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, अमित दिवाकर, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed