{"_id":"687a93ad916c12df090eecb1","slug":"alimco-camp-will-be-held-on-21st-and-22nd-july-kannauj-news-c-214-1-knj1008-134338-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एलिम्को का शिविर 21 व 22 जुलाई को लगेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एलिम्को का शिविर 21 व 22 जुलाई को लगेगा
विज्ञापन
कन्नौज। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) की ओर से दो दिवसीय शिविर 21 व 22 जुलाई को एस चंद्रा हास्पिटल (दिव्य महोदेवेश्वर धाम) नगरिया लाल सहाय चपुन्ना में लगाया जाएगा। शिविर में जांच के बाद दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण निशुल्क बांटे जाएंगे।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को द्वारा विधानसभा क्षेत्र छिबरामऊ में निवासरत दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजनों को सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए शिविर लगेगा। इसी प्रकार 22 जुलाई को नगर पालिका परिषद छिबरामऊ में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह अभिलेख साथ में लाना अनिवार्य
1. आधार कार्ड की फोटो प्रति/बीपीएलकार्ड/ राशन कार्ड आदि।
2. दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड अनिवार्य है।
3. आय प्रमाण पत्र जिनकी सभी स्रोतों से मासिक आय 22,500 रुपये प्रतिमाह से कम हो वह तहसील द्वारा निर्गत आय प्रमाण पत्र अथवा सांसद, विधायक, ग्राम प्रधान द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
यह भी ध्यान रखें
लाभार्थी ने विगत तीन वर्षों के दौरान भारत सरकार या राज्य सरकार या अन्य किसी सामाजिक योजना के तहत किसी शासकीय, अशासकीय या अन्य संस्था से कोई उपकरण प्राप्त न किया हो।