फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Akhilesh said, government is not able to save from mosquitoes, bad condition of the state

Kannauj News: अखिलेश बोले, मच्छर से नहीं बचा पा रही सरकार, प्रदेश का बुरा हाल

Thu, 19 Oct 2023 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh said, government is not able to save from mosquitoes, bad condition of the state
कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डेंगू और बुखार के बढ़ते मामलों के बीच सरकार पर बीमारियों की रोकथाम में नाकाम होने का आरोप लगाया है। कन्नौज में बड़ी संख्या में डेंगू का मामला सामने और बुखार की चपेट में आकर लोगों की जान जाने पर सवाल खड़ा किया। कहा कि राजधानी लखनऊ में भी डेंगू की रोकथाम नहीं हो पा रही है। मच्छर की रोकथाम नहीं करने वाले विश्वगुरु बनने का ढोंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

कन्नौज की सदर विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे स्व. अनिल दोहरे के निधन के बाद हुई शोकसभा में शामिल होने आए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मीडिया से रूबरू होकर कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है। दिल्ली की सरकार हो या प्रदेश की, किसी ने कुछ नहीं किया। यह सिर्फ बातें करते हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं को पूरी तरह चौपट बताते हुए कहा कि अस्पताल में मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है। कई जगह एक बेड पर दो-दो मरीज सिर इधर-उधर कर लेटे हुए हैं। डेंगू का प्रकोप है। इसकी रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कहा कि लोग यह सब देख रहे हैं। समय आने पर जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन




पार्टी ने सच्चा सिपाही खोया, परिवार को मिलता रहेगा साथ
शोकसभा में पूर्व विधायक स्व. अनिल दोहरे के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद अखिलेश यादव ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं के हुजूम के आगे के कहा कि पार्टी ने हकीकत में एक सच्चा सिपाही खो दिया। ऐसे सिपाही की कमी पार्टी को हमेशा महसूस होगी। शोकसभा के बाद उन्होंने पूर्व विधायक के परिजनों से मुलाकात की। घर के अंदर ही करीब आधा घंटा परिजनों के साथ रहे। पूर्व विधायक की पत्नी सुनीता दोहरे, पुत्र यश दोहरे सहित परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की। उन्हें हमेशा साथ देने का वादा भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस्राइल और फलस्तीन मुद्दे पर आगे आएं सभी देश
इन दिनों इस्राइल और फलस्तीन के मुद्दे पर कहा कि यह जंग रुकनी चाहिए। इसमें बेगुनाहों और मासूमों की जान जा रही है। युद्ध कभी भी मसले का हल नहीं हो सकता है। दुनिया के सभी देशों को इस मुद्दे पर एक होकर आवाज उठानी चाहिए। जल्द से जल्द इसे रोका जाए ताकि किसी भी बेगुनाह की जान न जाए। भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह लोग तो पीटने में माहिर हैं। कुछ दिन पहले कानपुर में भाजपा नेता ने व्यापारी को पीट दिया, उसकी आंख खराब हो गई।




कार्यकर्ताओं-समर्थकों का रहा हुजूम
शोकसभा में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने श्रद्धांजलि दी। पूर्व मंत्री रामवृक्ष यादव, पूर्व सांसद प्रदीप यादव, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, पूर्व विधायक अरविंद यादव, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष कलीम खां, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी, बउअन तिवारी, अनिल पाल, हसीब हसन, आकाश शाक्य, राजू यादव, श्याम सिंह यादव, रजनीकांत यादव, पूर्व चेयरमैन सुनील गुप्त, तालग्राम चेयरमैन जानूखान, गुड्डू सक्सेना, नेम सिंह यादव, पीपी सिंह, कमलेश कटियार, दरोगा कटियार, राजेश पाल, अंशु पाल, राकेश तिवारी, कुक्कू चौहान, नवाब सिंह यादव, संजू कटियार, कमलेश कटियार, मुनीश राठौर, उमाशंकर बेरिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed