{"_id":"636a8cafae1634426e10cec7","slug":"akash-pal-achieved-fifth-place-in-the-state-kannauj-news-knp727274748","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाश पाल ने हासिल किया प्रदेश में पांचवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाश पाल ने हासिल किया प्रदेश में पांचवां स्थान
विज्ञापन
फोटो:08सीएचबीपी54 - आकाश। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद लखनऊ ने डी फार्मा के अंतिम साल का परिणाम घोषित कर दिया है। नगर के फर्रुखाबाद रोड स्थित साईं मीर कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्र आकाश पाल ने प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। मंगलवार को कॉलेज में मेधावी छात्र का स्वागत किया गया।
जनपद फर्रुखाबाद के कमालगंज इलाके के गांव देवरान गढ़िया निवासी सुनील पाल के पुत्र आकाश पाल ने डीएसएस इंटर कॉलेज कमालगंज से इंटरमीडिएट करने के बाद साईं मीर कॉलेज ऑफ फार्मेसी छिबरामऊ में डी फार्मा (सत्र 2020-22) में प्रवेश लिया। प्राविधिक शिक्षा परिषद लखनऊ से जारी टॉप टेन सूची के अनुसार आकाश पाल ने पहले और द्वितीय वर्ष में मिलाकर 83.24 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है।
आकाश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा गुरुजनों को दिया। बताया कि छात्रों को नियमित कक्षाओं का हिस्सा बनना चाहिए। कॉलेज के चेयरमैन डॉ. जितेंद्र सिंह व निदेशक डॉ. अनीता रंजन ने भी आकाश पाल को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अर्पित कटियार ने प्रतीक चिह्न देकर मेधावी छात्र को सम्मानित किया। इस मौके पर रश्मि सिंह, रजनीश प्रजापति, रोली साहू, अरुण कुमार, विजय गौतम व खुशबू वर्मा आदि मौजूद रहे।