फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ahamadaabaad se laute do yuvak nikale korona pojitiv

अहमदाबाद से लौटे दो युवक निकले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 21 May 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
ahamadaabaad se laute do yuvak nikale korona pojitiv
मदारपुर गांव में ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग करती स्वास्थ्य टीम। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। अहमदाबाद से लौटे दो युवकों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। दोनों युवक 18 मई को अहमदाबाद से लौटने के बाद सीधे जिला अस्पताल पहुंचे थे। थर्मल स्क्रीनिंग में कोरोना के लक्षण मिलने पर यहां से मानीमऊ के क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया था। 21 मई को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद दोनों को कोविड-19 हास्पिटल गजनेर( कानपुर देहात) में भर्ती कराया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 28 हो गई है। इसमें से सात ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

जलालाबाद ब्लाक के मदारपुर गांव निवासी 34 वर्षीय युवक उमर्दा ब्लाक के लालसाहपुरवा निवासी 18 वर्षीय युवक के साथ गुजरात के अहमदाबाद की नारौल स्थित फैक्टरी में कपड़ों पर छपाई का काम करता था। लॉकडाउन के चलते दोनों 18 मई को श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन से झांसी आए थे। यहां से रोडवेज बस से छह साथियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान दोनों में कोरोना के लक्षण मिले। इसके बाद सैंपल लिए गए। दोनों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया था। 21 मई को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन्हें कोविड-19 हास्पिटल गजनेर ( कानपुर देहात) में भर्ती कराया गया है। वहीं संक्रमितों के साथ मदारपुर के छह लोगों और संपर्क में आए परिजनों को क्वारंटीन कर सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

अफसरों की सक्रियता से ग्रामीणों को मिली राहत
कन्नौज। अहमदाबाद से लौटे दोनों संक्रमित युवकों के मामले में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने सक्रियता दिखाई। कोरोना के लक्षण मिलने के बाद इन्हें क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद दोनों को हास्पिटल भेजा गया है। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि अगर गांव जाने के बाद दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आती तो मदारपुर और लालसाहपुरवा को हॉटस्पॉट बना दिया जाता। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत होती। मौजूदा समय जिले में 13 हॉटस्पॉट हैं। इनमें कांशीराम कालोनी, शेखपुरा, घमाइचमऊ, सैयदपुर, कुम्हारनपुर्वा कुसुमखोर, गुरसहायगंज का डुडवा बुजुर्ग, छिबरामऊ का मोहल्ला बिरतिया, सैयदबाड़ा, कपूरपुर, किदवई नगर और ठठिया के जैनपुर मार्ग, मलगई, ऊमर्दा और थरियार गांव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed