{"_id":"6702e3e2582a79daad0adb64","slug":"agniveer-saurabh-merged-into-panchatatva-kannauj-news-c-214-1-knj1006-119540-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अग्निवीर सौरभ पंचतत्व में विलीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अग्निवीर सौरभ पंचतत्व में विलीन
विज्ञापन
उमर्दा (कन्नौज)। देश की सेवा करते हुए अग्निवीर सौरभ को छोटे भाई ने जब मुखाग्नि दी, तो सभी की आंखे नम हो गईं। तभी जब तक सूरज-चांद रहेगा, सौरभ तेरा नाम रहेगा...की गूंज सुनाई दी। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ आनर दिया तो हर किसी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया कि महज 24 साल की आयु में एक अग्निवीर ने वह सम्मान हासिल कर लिया, जिसकी युवाओं को चाहत होती है। देश के लिए मर मिटने का सौभाग्य विरले ही लोगों को ही मिलता है।
बलिदानी अग्निवीर सौरभ पाल का तिरंगे में लिपटा हुआ पार्थिव शरीर रविवार सुबह जब सेना के विशेष वाहन से भरखरा गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शनों के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर कोई अपने लाल का दीदार करना चाहता था। पिता राकेश पाल ने बेटे को देखा तो आंखों में आंसू रोककर गर्व से बोले कि अब चाहे दूसरा बेटा भी देश के लिए कुर्बान हो जाए, उसे भी सेना में ही भेजेंगे। तीनों बड़ी बहनों पूजा, अर्चना व रचना ने भी भाई को अंतिम सलामी दी और बोलीं कि उन्हें भाई पर गर्व है।
छोटे भाई उत्कर्ष उर्फ गोलू ने भाई को मुखाग्नि दी। उसका कहना था कि भाई की तरह वह भी सेना में जाकर दे की सेवा करेगा। इससे पहले डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसपी अमित कुमार आनंद, एसडीएम अशोक कुमार, सीओ डॉ. प्रियंका बाजपेयी, थानाध्यक्ष पारुल चौधरी ने पुष्पचक्र अर्पित कर बलिदानी को सलामी दी। सूबेदार लखवीर सिंह ने पिता राकेश पाल को तिरंगा प्रदान किया। इसके अलावा राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बलिदानी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
अग्निवीर के परिजनों को मिलेगे सवा करोड़ रुपये
103 आर्मी डिफेंस कोर के कमांडिंग ऑफीसर विनम्र गुप्ता ने बताया कि बलिदानी के पिता को अग्निपथ योजना के प्रावधानों के अनुसार 25 प्रतिशत और नॉमिनी को 75 प्रतिशत धनराशि मुहैया कराई जाएगी। इसमें करीब सवा करोड़ रुपये मिलेंगे। उन्हाेंने बताया कि अग्निवीर सौरभ पाल राजस्थान के भरतपुर में अभ्यास के दौरान एयरटैंक फटने से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। उनके साथ नायब सूबेदार एसके मधुकर, हवलदार गोविंद, नायक शिवओम शुक्ल, नायक देवेश कुमार, लांस नायक सतेंद्र पाल सिंह, सूबेदार लखवीर सिंह, हवलदार जयपाल सिंह, नायक भूपेंद्र सिंह सहित कई जवान भी रेजीमेंट से आए थे।
अंत्येष्टि स्थल पर बनेगा शहीद स्मारक
बलिदानी अग्निवीर की अंत्येष्टि उसके ही खेत में की गई। सपा नेता हुकुम सिंह यादव ने बताया कि वह इस स्थान पर शहीद स्मारक का निर्माण कराएंगे। इस दौरान विधायक कैलाश राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा, आलोक वर्मा, पूर्व विधायक अरविंद यादव, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान, पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव, जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य राकेश पाल, सपा नेता अंशुल गुप्ता, इंजी. अनिल पाल, बउउन तिवारी, कुक्कू चौहान, सपा नेता हसीब हसन, ग्राम प्रधान मनीष यादव समेत कई लोग मौजूद थे।