फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   after 10 days strike in front of boyfriend house girlfriend married with him

सात फेरे: प्रेमी से शादी करने के लिए घर के बाहर दस दिनों से बैठी थी प्रेमिका, जयमाल पहनाकर लिए सात वचन

Tue, 25 May 2021 12:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 25 May 2021 12:00 AM IST
सार

दस दिनों से प्रेमी के घर के बाहर धरना देकर शादी करने की जिद पर अड़ी प्रेमिका आखिरकार अपने प्यार की जंग जीत ही गई। उसकी जिद के आगे न सिर्फ उसके प्रेमी बल्कि उसके परिवार को झुकना पड़ा। 

विज्ञापन
after 10 days strike in front of boyfriend house girlfriend married with him
दस दिनों तक धरना देने के बाद प्रेमी से हुई शादी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज के सौरिख में दस दिन से अनुज यादव की चौखट पर डेरा डाले इटावा की शिवा यादव को जीत मिल गई। अनुज व परिजनों को शिवा के प्रेम के आगे झुकना पड़ा। दोनों तरफ के परिजनों की मौजूदगी में बालाजी मंदिर में दोनों ने एक दूसरे को वर माला पहनाई। मौजूद लोगों ने दोनों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


इटावा की भरथना कोतवाली के ग्राम नगला अजीत की रहने वाली शिवा यादव का प्रेम प्रसंग थाना क्षेत्र के ग्राम नगला विशुना निवासी अनुज यादव पुत्र कुंवर बहादुर यादव से काफी समय से चल रहा था। दोनों ने शादी करने के लिए कहा तो अनुज के परिजन तैयार नहीं हुए। इस पर शिवा ने अनुज को अपनाने के लिए अपना घर छोड़ दिया।
विज्ञापन

वह 13 मई को पचास किलोमीटर दूर अनुज के घर आ गई। शिवा को दरवाजे पर देख अनुज परिजनों सहित मकान में ताला लगाकर गायब हो गया। इससे शिवा ने अनुज को पाने के लिए उसके घर के बरामदे में धरना दे दिया। शिवा को हटाने के लिए अनुज के परिजनों ने हर हथकंडा अपनाया। वह डटी रही।

आखिरकार शिवा का त्याग रंग लाया। रिश्तेदारों ने पहल कर दोनों का विवाह सकरावा के बालाजी मंदिर में करा दिया। मंदिर में हुई शादी में अनुज के माता-पिता शामिल नहीं हुए। शादी की सभी रस्में शिवा के पिता सतीश यादव ने निभाईं। इस दौरान जगवीर सिंह, जिलेदार सिंह, मनोज यादव सहित कई रिश्तेदार मौजूद रहे। 

शिवा ने मीडिया का जताया आभार
प्रेमी अनुज यादव के दरवाजे पर बैठी शिवा ने मीडिया का आभार जताया। कहा कि उसकी मांग को मीडिया ने लगातार 10 दिन तक उठाया। अगर मीडिया सहयोग न करती तो शादी मुमकिन नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed