Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Advice for the youth to stay away from substance abuse

Kannauj News: युवाओं को नशे से दूर रहने की सीख

Sun, 15 Nov 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Advice for the youth to stay away from substance abuse
मानीमऊ। श्री आनंदेश्वर धाम आश्रम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन रविवार को कथा व्यास कौशल महाराज ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में सद्कर्म अपनाने चाहिए। भगवान की भक्ति और सत्संग से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली प्रेरणा भी है। उन्होंने विशेष रूप से युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने पर जोर दिया। कहा कि युवा समाज और राष्ट्र का भविष्य हैं। उनमें माता-पिता और गुरुजनों के प्रति सम्मान, अच्छे संस्कार तथा धर्म के प्रति आस्था होना जरूरी है। युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, सेवा, सदाचार और संस्कारों को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना होगा। इसमें परिवार और समाज दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार देने चाहिए, जिससे वह जिम्मेदार नागरिक बन सकें। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भक्ति और सत्कर्म का संदेश देते हुए संस्कारवान युवा पीढ़ी तैयार करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed