फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   adhoore shauchaalay dekh upanideshak panchaayat ka chadha paara

अधूरे शौचालय देख उपनिदेशक पंचायत का चढ़ा पारा

Fri, 15 Nov 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
adhoore shauchaalay dekh upanideshak panchaayat ka chadha paara
पंचायत सचिव को हिदायत देते उप निदेशक पंचायत अभय कुमार शाही। - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। ओडीएफ घोषित जिले में अधूरे शौचालयों को देखकर उप निदेशक पंचायत का पारा चढ़ गया। उन्होंने सचिव को जल्द कार्य पूर्ण कराने की चेतावनी दी। पंचायत भवन की दुर्दशा देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। भवन का कायाकल्प कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपनिदेशक पंचायत कानपुर अभय कुमार शाही ने एडीओ पंचायत तालग्राम रमेश चंद्र शर्मा के साथ अमोलर व ऊंचा पंचायतों का निरीक्षण किया। ओडीएफ योजना में बनवाए गए शौचालयों की हकीकत परखी। अधूरे शौचालय देखकर वह दंग रह गए। अमोलर पंचायत के 13 मजरों दलापुर्वा, मझइया, ढिपारा, कैथनपुर्वा, टिकुरियन, सीतापुर्वा, बरियापुर्वा, बिरियाहार, बघेलेपुर्वा में 289 शौचालय का लक्ष्य था। अमोलर गांव का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी डायरेक्टर को निसार पुत्र शमशेर, जुबेरा बेगम पत्नी कुतबुद्दीन, कंचन पत्नी संतोष, आमिना पत्नी असरफ समेत 15 शौचालय अधूरे मिले।
विज्ञापन

गांव के अमित उर्फ गुंजन चतुर्वेदी ने शिकायत करते हुए कहा कि अन्य मजरों में काफी शौचालय अधूरे पड़े हैं। इससे लोग खुले में शौच जा रहे हैं। इस पर उन्होंने सचिव राजेंद्र सिंह को हड़का दिया। एक सप्ताह में शौचालयों को पूर्ण कराने की हिदायत दी। अमोलर के पंचायत भवन को देख कर उन्होंने नाराजगी जताई। भवन का कायाकल्प कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चहारदीवारी का काम जल्द ही शुरू कराकर जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंचा में 292 शौचालयों में नहीं मिला प्लास्टर
ग्राम पंचायत ऊंचा में बने 292 शौचालयों में प्लास्टर नहीं मिला। यह सभी पूर्ण थे। छोटी-छोटी कमियां थीं। उन्होंने सभी को दुरुस्त कराकर उपयोग करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed