फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Accused of usurping 100 bighas of government land through forged documents

Kannauj News: कूटरचित दस्तावेजों से 100 बीघा सरकारी जमीन हड़पने का आरोप

Sun, 08 Mar 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Accused of usurping 100 bighas of government land through forged documents
तिर्वा। क्षेत्र में भू-माफियाओं की सक्रियता का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि चकबंदी के फर्जी आदेश का सहारा लेकर 100 बीघा सरकारी जमीन हड़प ली गई है। शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ठठिया थानाक्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी विजय अनुराग, रामविलास, रामोतार और जगजीवन आदि ग्रामीणों ने शनिवार को तहसील में शिकायत की। उन्होंने डीएम को बताया कि पलटेपुर्वा गांव निवासी एक युवक ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं। युवक ने वर्ष 1985 की चकबंदी के आदेश का हवाला देते हुए सरकारी जमीन को अपने परिजनों के नाम दर्ज करा लिया। अब वह हड़पी गई 100 बीघा जमीन करोड़ों रुपये में बेचने की तैयारी कर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस युवक के खिलाफ पहले से ही जालसाजी के कई मामले दर्ज हैं। ठठिया और तिर्वा थानों में भी उसके खिलाफ फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने के मामले विचाराधीन हैं।
विज्ञापन

डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एसडीएम राजेश कुमार को विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। स्पष्ट किया कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं। तो संबंधित आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम भू-माफियाओं पर नकेल कसने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed