{"_id":"68acb2d39cdacaccd80fe30d","slug":"accused-of-assaulting-a-youth-and-snatching-a-bag-worth-rs-2-lakh-kannauj-news-c-214-1-knj1005-136299-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: युवक को मारपीट कर दो लाख रुपये का बैग छीनने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: युवक को मारपीट कर दो लाख रुपये का बैग छीनने का आरोप
विज्ञापन
हसेरन। प्लाॅट के बैनामा के लिए दो लाख रुपये लेकर जा रहे युवक से रविवार देर शाम गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट की और बैग छीन लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।
सौरिख क्षेत्र के ग्राम उदारा निवासी प्रेमचंद ने बताया कि उसने एक प्लॉट खरीदा है। उसका बैनामा सोमवार को होना था। रविवार देर शाम वह गांव के ही चंद्रशेखर से प्लाॅट के बैनामा के लिए दो लाख रुपये लेकर घर जा रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने रोक लिया और उसके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। विरोध करने पर यह सभी लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। शोरगुल की आवाज पर गांव के अन्य लोग मौके पर आ गए। तब वे लोग धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की है। सौरिख थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।