Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Accused in couple's murder arrested in police encounter

Kannauj News: दंपती हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 15 Nov 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Accused in couple's murder arrested in police encounter
गुरसहायगंज (कन्नौज)। पुलिस चौकी से 20 मीटर दूर बंद पीएचसी के आवास में दंपती की हत्या के आरोपी से रविवार दोपहर तीन बजे पुलिस और एसओजी टीम की तालग्राम क्षेत्र के कसारी जंगल में मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में हत्यारोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपी ने लूटपाट के इरादे से घर में घुसने और महिला को मारने के बाद उसके साथ संबंध बनाने की बात भी कबूल की है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज में चार नवंबर की रात चौकी के पास बंद पीएचसी परिसर के आवास में रहने वाले दंपती की हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। दोहरे हत्याकांड की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी जमुना प्रसाद ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की थी। खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गई थीं।
विज्ञापन

पुलिस व एसओजी टीम को क्षेत्र के कसारी जंगल में आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली। टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम तालग्राम क्षेत्र के ग्राम भोजापुर निवासी योगेश राजपूत उर्फ पंगा बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह युवक को रेलवे स्टेशन पर एटीवीएम से टिकट निकालने के दौरान से जानता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार नवंबर की रात घर में चोरी के इरादे से घुसा था, तब दंपती जाग रहे थे। विरोध करने पर साथ में लिए डंडे से मारकर पहले पति की हत्या कर दी थी। इसके बाद पत्नी के साथ छीना छपटी भी हुई थी, जिस कारण उसने कई वार उस पर किए थे। महिला के नाखून में योगेश के बाल भी मिले थे। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला के साथ संबंध भी बनाए और युवक के पर्स से पांच हजार रुपये व एटीएम निकालकर फरार हो गया था। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त डंडा, खून से सने कपड़े व लूटे गए सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
बाबा ने संपत्ति से किया था बेदखल

योगेश के बाबा बृजेश ने बताया कि उसके व्यवहार और गतिविधियों से नाराज होकर उसे अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया था। जेल से छूटने के बाद वह परेशान करने लगा था, हमेशा रुपये की मांग करता रहता था और जमीन बेचने का दबाव बनाता था। इसलिए बेदखल किया गया। उसके पिता अवनीश का भी पता नहीं है। उनके खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई है और वह तीन साल से गायब हैं।
वर्ष 2022 में की थी मां-बेटी की हत्या
एसपी ने बताया कि योगेश पर 10 मुकदमे दर्ज हैं। 30 नवंबर 2022 को भोजापुर गांव में भागवती और उनकी बेटी अनीता की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। भूसे की कोठरी में मां-बेटी के शव मिले थे। हत्या के आरोप में दो दिसंबर 2022 को बिरौली जंगल में मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। दो अक्तूबर को वह जमानत पर बाहर आया था।

वर्जन
कई तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का सहारा लिया गया। घटना के वक्त आरोपी को सीसीटीवी में देखा गया था। तलाश के दौरान कसारी जंगल में दिखने पर घेराबंदी करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस की फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लगी है।
-विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed