{"_id":"62a383dca2b6fd1ee06c5411","slug":"accident-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp701683391","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और डीसीएम की भिड़ंत, डीसीएम चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक और डीसीएम की भिड़ंत, डीसीएम चालक की मौत
विज्ञापन
अनिल कुमार शुक्ला (फाइल फोटो)।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। कन्नौज से एल्मुनियम के तार लादकर ग्रेटर नोएडा जा रही डीसीएम में ट्रक ने टक्कर मार दी। डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक घायल हो गया। पुलिस ने डीसीएम चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हरदोई जनपद के ग्राम गढ़ी सडिला थाना टड़ियावां निवासी अनिल कुमार शुक्ला (44) डीसीएम चालक थे। वे डीसीएम में एल्मुनियम के तार लादकर कन्नौज से ग्रेटर नोएडा जा रहे थे। गुरुवार की देर रात जैसे ही वे निगम मंडी के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एटा के निदौली कला निवासी ट्रक चालक गजेंद्र (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। गजेंद्र एटा से ट्रक में कबाड़ लादकर उड़ीसा जा रहे थे।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल गजेंद्र को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया और अनिल के शव को अस्पताल की ही मोर्चरी में रखवा दिया। जानकारी पाकर अनिल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उनके शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि अनिल दिल्ली की एक कंपनी का डीसीएम चलाते थे। वे पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी बीना के अलावा दो बेटे अभय, निर्भय, दो बेटियां काजल व नैना हैं। पुलिस ने उपचार के बाद ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और डीसीएम चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।