{"_id":"6159f2858ebc3e4acd316db1","slug":"accidant-kannauj-news-knp656106227","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। दामाद के साथ बेटी के घर से लौट रही महिला असंतुलित होकर बाइक से गिरकर घायल हो गई। महिला को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
फर्रुखाबाद जनपद के जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर निवासी उर्मिला (55) दामाद महेंद्र सिंह के साथ रविवार को बाइक से अपने गांव लौटर रही थी। वह फर्रुखाबाद चौराहे पर पहुंची तभी चक्कर आने के कारण वह बाइक से गिरकर घायल हो गई। आनन फानन में महिला को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया।
परिजनों ने बताया कि उर्मिला को एक हफ्ता पहले बुखार आ गया था। जिसके बाद वह अपनी बेटी शोभा चौहान के घर श्यामपुर भटपुरा चली गई थी। तबियत ठीक होने के बाद वह दामाद के साथ घर लौट रही थी, तभी यह हादसा हो गया। उर्मिला के पति गुजरात में सिक्योरिटी गार्ड हैं। मृतका के दो बेटे व दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है जबकि बेटे अविवाहित हैं।