{"_id":"5f2844e18ebc3e933e27db26","slug":"accidant-kannauj-news-knp574873836","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को राखी बांधने जा रही महिला की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को राखी बांधने जा रही महिला की हादसे में मौत
विज्ञापन
रोती बिलखती महिलाएं
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम। जेठ के साथ रक्षाबंधन पर राखी बांधने जा रही युवती को तेज रफ्तार बाइक ने इंदरगढ़ छिबरामऊ मार्ग पर टक्कर मार दी। जिससे युवती की मौत हो गई। जबकि उसकी मासूम बेटी घायल है। आरोपी बाइक चालक मौके से भाग निकला।
तिर्वा खास मोहल्ला दुर्गानगर निवासी 44 वर्षीय मानसिंह अपने छोटे भाई जितेंद्र कुमार की 32 वर्षीय पत्नी पूजा को बाइक से फर्रुखाबाद फतेहगढ़ सेंटर जेल टिकुरियन गांव ले जा रहे थे। पूजा के साथ उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी माही भी थी। वह अपने भाई अजीत और राजन को राखी बांधने के लिए जा रही थी।
सोमवार साढे़ तीन बजे के करीब थाना तालग्राम के किशनपुर गांव के पास पूजा अपनी मासूम पुत्री माही को पानी पिलाने बाइक से उतरकर हैंडपंप पर जा रही थी। तभी छिबरामऊ की तरफ से तेज रफ़्तार बाइक ने टक्कर मार दी। महिला और मासूम बच्ची घायल हो गई। सीएचसी पहुंचते ही महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी बेहटा रामशंकर भारती ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। महिला के पति जितेंद्र ने बताया भाई मजदूरी और फड़ डाल कर अनाज खरीद का काम करते हैं। तीन संतानें है। बड़ा पुत्र अभिषेक नौ वर्ष, स्वागत चार वर्ष पुत्र माही डेढ़ वर्ष की है।
दहेज में देने को 18 दिन पहले बाइक खरीदी थी : तालग्राम। मृतक पूजा के जेठ मानसिंह ने बताया उसकी पुत्री की शादी है। इससे उसने 15 जुलाई को दहेज में बाइक देने के लिए खरीदी थी। इसी बाइक से वह बहू को लेकर उसके घर राखी बांधने के लिए ले जा रहा था। तभी हादसे में बहू पूजा की मौत हो गई।