{"_id":"5f2844158ebc3eb06f356889","slug":"accidant-kannauj-news-knp574872760","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी पर घर आ रहे युवक की एक्सप्रेसवे पर मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी पर घर आ रहे युवक की एक्सप्रेसवे पर मौत, साथी घायल
विज्ञापन
खाई में पड़ा घायल कृष्णमुरारी।
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख। राखी बंधवाने घर आ रहे युवक की आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सिकंदरपुर के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। साथी गंभीर घायल है। दोनों एक ही बाइक से नोएडा से गांव लौट रहे थे। झपकी आने से बाइक डिवाइडर से टकरा जाने से यह हादसा हुआ। दोनों के पास पुलिस को हेलमेट नहीं मिला।
सोमवार को ग्राम मतौली कन्नौज निवासी सनोज (25) पुत्र वीरभान अपने साथी कृष्ण मुरारी (25) पुत्र रामबाबू निवासी खमेला थाना मंगलपुर कानपुर देहात के साथ नोएडा से गांव आ रहा था। दोनों सिकंदरपुर के पास पहुंचे थे कि बाइक चला रहे सनोज को झपकी आ गई। रफ्तार में बाइक डिवाइडर से जा टकराई। दोनों बाइक समेत सड़क किनारे खाई में जा गिरे। हादसे में सनोज की मौत हो गई।
कृष्ण मुरारी को गंभीर हालत मे तिर्वा मेडिकल कालेज भेजा गया। हादसे की सूचना पाकर पेट्रोलिंग कर रहे यूपीडा के कर्मचारी व सकरावा चौकी इंचार्ज मुकेश राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उधर, सूचना मिलते ही सनोज के परिजनों में कोहराम मच गया। मां सोमवती व पत्नी लाली रो-रोकर बेहाल हो गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
बीस दिन पहले जन्मे बेटे का नहीं देख सके चेहरा : सनोज की शादी एक वर्ष पहले लाली से हुई थी। 20 दिन पहले ही लाली ने एक पुत्र को जन्म दिया था। सनोज रक्षाबंधन व अपने पुत्र को देखने के लिए गांव लौट रहा था। बेटे का चेहरा देखने से पहले ही वह हादसे का शिकार हो गया। सनोज के दो भाई व चार बहनें हैं। पिता किसान हैं। सनोज के भाई ने बताया कि वह डेढ़ माह पहले ही नोएडा में प्राइवेट नौकरी करने गया था।