फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A young man and broke his own Aliapur

अलियापुर के एक युवक ने और तोड़ा दम

Sun, 29 Nov 2015 11:42 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 29 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
A young man and broke his own Aliapur
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सदिकापुर निवासी एक और ग्रामीण ने कानपुर में
विज्ञापन
उपचार के दौरान रविवार की सुबह हैलट अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस तरह इस मामले में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। मृतक के भाई ने प्रधान पद के प्रत्याशी द्वारा बांटी गई जहरीली शराब पीने से मौत होने का आरोप लगाया है।

ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व सदिकापुर निवासी राजू दोहरे (35) पुत्र सूबेदार सूबेदार की अचानक तबियत बिगड़ गई थी। उसने हाथ-पैर व पेटदर्द के साथ ही उसे आंखों से कुछ दिखाई न देेने की शिकायत की थी। इस पर परिजनों ने जिला अस्पताल के बाद राजकीय मेडिकल कालेज में उसका इलाज कराया।

यहां सुधार न होने पर उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। भाई दिनेश दोहरे ने बताया कि रविवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे हैलट में उपचार के दौरान राजू ने दम तोड़ दिया। कानपुर में ही उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दिनेश ने बताया कि बछुइया निवासी प्रधान पद के प्रत्याशी की ओर से उसके पुत्र ने गांव में शाम के वक्त जमकर शराब बंटवाई।

रास्ते आते-जाते लोगों को प्लास्टिक की बोतलों में भरी शराब देकर बदले में वोट मांगे गए। गांव किनारे बांस की कोठी के पास प्रत्याशी के एक परिजन ने कई युवकों को बुलाकर बैठकर वोट मांगे और खुद ही ढक्कन खोलकर शराब पिलाई। शराब जहरीली होने के कारण जिस जिस ने उसे पीया, उसकी हालत कुछ घंटों बाद बिगड़ने लगी।

राजू ने भी उक्त जहरीली शराब पी थी। मृतक राजू के परिवार में पत्नी व एक बेटी जाशमी है। उसके हिस्से में एक बीघा पैतृक व पांच बीघा पट्टे की जमीन है, जिस पर खेतीबाड़ी करके व मनरेगा के कार्ड पर मजदूरी करके वह परिवार का पेट पालता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed