फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A man dead by electric sock

करंट से युवक की मौत

Thu, 25 Jul 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
A man dead by electric sock
छिबरामऊ(कन्नौज)। क्षेत्र के ग्राम अहिरुआ राजारामपुर में बुधवार रात पंखे का प्लग लगाते समय युवक को करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर उपजिलाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अहिरुआ राजारामपुर में रात करीब एक बजे सामंत सिंह का 28 वर्षीय पुत्र ब्रजेश उर्फ बितनू पंखे का प्लग लगाने लगा। तभी वह करंट की चपेट में आ गया। उसे तड़पता देख पत्नी सुनीता देवी व अन्य परिजनों ने डंडे की सहायता से अलग किया। शोरगुल सुनकर गांव के अन्य लोग भी आ गए। ब्रजेश को सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। पत्नी सुनीता सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पत्नी बेसुध हो गईं। सुबह एसडीएम गौरव शुक्ला मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से हादसे की जानकारी की।
विज्ञापन

एसडीएम ने परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया है। ब्रजेश चार बहनों के बीच अकेला था। दो पुत्र प्रतीक (7) और आरुष (4) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed