{"_id":"75899","slug":"Kannauj-75899-35","type":"story","status":"publish","title_hn":" पहाड़ा याद करने पर भड़का शिक्षक संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ा याद करने पर भड़का शिक्षक संघ
Kannauj
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। शिक्षकों को तीस तक का पहाड़ा याद करने का मामला तूल पकड़ गया। शिक्षक संघ ने बीएसए को हड़ताल करने की चेतावनी दे डाली। संघ के एकजुट होने पर बीएसए एपी सिंह ने कहा कि शिक्षकों को छात्रों को बीस तक का पहाड़ा याद कराना है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयनरायन सिंह यादव, कोषाध्यक्ष वसीउद्दीन सिद्दीकी, मंत्री चंद्रलता त्रिपाठी ने कहा कि बीएसए ने शिक्षकों की योग्यता पर प्रश्न उठाया है। वर्तमान में नियुक्त होेने वाले प्राथमिक शिक्षक एमए, एमएसी, पीएचडी, बीएड, एमएड की डिग्री धारक हैं। संघ ने कहा कि शिक्षकों के साथ इस तरह का व्यवहार किया गया तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। विद्यालयों में ताला बंदी कर जिले के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ हड़ताल करने को विवश होगा। उधर बीएसए ने कहा कि शिक्षक का पद गरिमामयपूर्ण है। शिक्षक स्कूल में शैक्षिक वातावरण तैयार करें। शिक्षकों को छात्रों को बीस तक का पहाड़ा याद कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन