फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   रोडवेज विभाग ने शुरू की स्मार्टकार्ड योजना

रोडवेज विभाग ने शुरू की स्मार्टकार्ड योजना

Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। स्वास्थ्य विभाग की तर्ज पर रोडवेज विभाग ने स्मार्ट कार्ड योजना शुरू की है। इसके तहत विभाग से जारी कार्ड का इस्तेमाल एमएसटी के अलावा शापिंग में भी कर सकेंगे। इस योजना के तहत यात्री कहीं भी और कभी भी बस के सफर में इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। यात्रियों को प्रोत्साहन के लिए विभाग द्वारा विभिन्न छूटें भी प्रदान की जा रही हैं।
विज्ञापन

उ.प्र. परिवहन निगम द्वारा यात्रियों को हाईटेक सुविधाएं देने की कवायद विगत एक साल से चल रही है। इसी के तहत रोडवेज डिपो कन्नौज द्वारा आईसीआईसीआई बैंक के सहयोग से यात्रियों को एटीएम की तरह दिखने वाला स्मार्टकार्ड जारी किया जा रहा है। इसका इस्तेमाल उ.प्र. परिवहन की किसी भी बस में सफर के लिए किया जा सकता है। बस स्टेशन की टिकट बुकिंग खिड़की पर स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन जमा किए जा रहे हैं। इसके अलावा बेवसाइट डब्लूडब्लूडब्लू. यूपीएसआरटीसी. कॉम पर भी स्मार्टकार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है। इस बारे में डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार का कहना है कि स्मार्टकार्ड को परिचालक द्वारा टिकट मशीन में कनेक्ट किया जाएगा। जिससे यात्रा ट्रिप की कटौती होकर परिचालक के डाटा एकाउंट में जुड़ जाएगी। स्मार्ट कार्ड के लिए यात्रियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

-------
कैसे करें आवेदन
-बेवसाइट या बस स्टेशन की टिकट खिड़की पर लें फार्म
-प्रत्येक स्मार्टकार्ड पर 50 रुपये देना होगा रजिस्ट्रेशन शुल्क
-आईसीआईसीआई बैंक के जरिए जारी होगा स्मार्टकार्ड
-शापिंग को पहली बार बैलेंस 500 रुपये से कम नहीं होना चाहिए
-एक बार में 5 हजार से अधिक की खरीददारी नहीं की जा सकेगी
---------
क्या मिलेगा लाभ
-पहचानपत्र व इमेस्टी की झंझट होगी खत्म
-ट्रिप के आधार पर करना पड़ेगा भुगतान
-पांच साल में सिर्फ एक बार पंजीकरण की जरूरत
-परिचालक को उपयोग में नहीं होगी दिक्कत
-स्मार्ट कार्ड के जरिए खरीददारी भी कर सकेंगे
-स्टूडेंट को चयनित मार्ग 35 किमी तक माह में 60 ट्रिप की यात्रा पर 25 का किराया
-निर्धारित 100 किमी तक 60 ट्रिप पर 36 का किराया
-सभी कार्डधारकों को 20 फीसदी किराया शुल्क में छूट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed