{"_id":"35-204726","slug":"Kannauj-204726-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विद्यालयों में लटके मिले ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो विद्यालयों में लटके मिले ताले
Kannauj
Updated Thu, 06 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों की शिकायत पर खंड शिक्षाधिकारी ने कराई जांच
हेड टीचरों को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
तिर्वा (कन्नौज)। उमर्दा विकासखंड के परिषदीय स्कूलों में तैनात टीचर व हेड टीचर ड्यूटी की खानापूरी कर रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार को हुए निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय चटरूआपुर दोपहर 11 बजे व प्राथमिक विद्यालय मिरूअनमढ़हा दोपहर 12 बजे बंद मिला।
चटरूआपुर गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि यहां तैनात हेड टीचर शशि बिंदु मुख्यालय पर न रहकर बाहर से आती-जाती हैं। स्कूल की चाबी उन्हीं के पास रहती है। इस वजह से स्कूल कभी 11 बजे खुलता है तो कभी 12 बजे। सुबह 10 बजे से आकर बच्चे स्कूल के गेट पर टीचर का इंतजार करते हैं। यही आरोप मिरूअन मढ़हा के ग्रामीणों का भी है। उनका कहना है कि प्राथमिक विद्यालय में तैनात हेड टीचर जितेंद्र यादव अकसर लेट आते हैं। इससे स्कूल काफी विलंब से खुलता है। इन दोनों गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को सुबह 10 बजे स्कूल में ताले लटके देख उमर्दा के खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीन दीक्षित को उनके मोबाइल पर जानकारी दी। इस पर बीईओ ने संकुल प्रभारी राजेश यादव को इन दोनों गांवों के स्कूलों का निरीक्षण करने भेजा। सबसे पहले संकुल प्रभारी दोपहर 11 बजे चटरूआपुर गांव पहुंचे तो उन्हें स्कूल में ताला लटका हुआ मिला। दोपहर 12 बजे मिरूअन मढ़हा स्कूल में भी ताला लटका था। इस पर उन्होंने बीआरसी तिर्वा पहुंचकर मामले से बीईओ को अवगत कराया। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि इन दोनों स्कूलों के हेड टीचरों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।