फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   बाइकर्स गैंग का आतंक, महिला से चेन लूटी

बाइकर्स गैंग का आतंक, महिला से चेन लूटी

Wed, 05 Nov 2014 05:30 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Wed, 05 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पति के साथ बाइक पर सवार होकर मायके से लौट रही थी
विज्ञापन

खोजीपुर गांव के पास वारदात, तमंचा लहराते भाग निकले
छिबरामऊ (कन्नौज)। बाइकर्स गैंग के लुटेरों का कहर जारी है। मंगलवार को ग्राम खोजीपुर के पास पति के साथ मायके से लौट रही महिला के गले से झपट्टा मारकर बदमाश चेन लूटकर फरार हो गए। महिला के पति ने बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन उन्हें घेरने में नाकाम रहा। इस दौरान सौरिख से आ रहे एसडीएम ने घटना की जानकारी पर वायरलेस से कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने संदेह के आधार पर बाइक सवार तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
ग्राम नगला दिलू निवासी ओमेंद्र सिंह यादव अपनी पत्नी शीलादेवी के साथ बाइक से सौरिख के ग्राम अलीपुर अपनी ससुराल से लौट रहे थे। ग्राम खोजीपुर के पास पीछे से आए सफेद बाइक सवार बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से झपट्टा मारकर जंजीर तोड़ ली और तमंचा लहराते हुए छिबरामऊ की तरफ भाग निकले। ओमेंद्र पत्नी को मौके पर ही छोड़ बदमाशों का बाइक से पीछा किया। लेकिन बदमाश उसकी आंखों से ओझल हो गए। इसी बीच सौरिख से लौट रहे उपजिलाधिकारी रामबहादुर वर्मा ने भीड़ लगी देख लोगों से जानकारी ली। लूट होने की बात पता चलने पर एसडीएम ने वायरलेस से कोतवाली पुलिस को सूचित किया। इस पर मोहर्रम के जुलूस में शामिल सीओ रमेश कुमार भारतीय ने एक्शन मोबाइल को सक्रिय किया। कुछ ही देर बाद पूर्वी बाईपास पर तैनात एक्शन मोबाइल ने सफेद रंग की बाइक सवार तीन युवकों को संदेह के आधार पर रोक लिया और उन्हें हिरासत में लेकर प्रेमपुर चौकी ले गए। उधर पीड़ित दंपति कोतवाली पहुंचा। जुलूस के बाद एसएसआई आरपी पांडेय दंपति को अपने साथ चौकी ले गए और शिनाख्त के लिए उन युवकों को पेश किया। सीओ रमेश कुमार भारतीय का कहना है कि बदमाशों ने जिस समय घटना को अंजाम दिया उस समय पुलिस मोहर्रम के जुलूस में लगी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की और दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

चार दिन में लूट की तीन वारदातें
नगर क्षेत्र जैसे लुटेरों की फौज सी आ गई है। बदमाशों की सक्रियता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि चार दिन में बाइकर्स गैंग तीन लूटों को अंजाम दे चुका है। दो दिन पहले बदमाशों ने नगर के मुख्य मार्ग दो सगी विधवा बहनों से लूटपाट की थी। इसके बाद यह लगातार तीसरी वारदात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकेट लगने पर लुटेरों ने पैतरा बदला
नगर के मुख्य मार्ग पर रविवार को सरेराह दो महिलाओं से लूट की घटना के बाद से एसपी के आदेश पर नगर क्षेत्र में सात जगह पिकेट प्वांट बनाए गए थे। वहां एक दरोगा के साथ दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। नगर में पुलिस की सख्ती बढ़ने के बाद अब लुटेरे नगर के इर्दगिर्द मंडराने लगे है। नगर आने वाले रास्तों पर बदमाश दिनदहाड़े लूटपाट कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed