फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   बहवलपुर उपकेंद्र का होगा कायाकल्प

बहवलपुर उपकेंद्र का होगा कायाकल्प

Sat, 10 May 2014 05:32 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Sat, 10 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। 33/11 केवी उपकेंद्र बहवलपुर का जल्दी कायाकल्प होने वाला है। इसके अलावा छिबरामऊ, सौरिख, सिकंदरपुर व हसेरन उपकेंद्रों के लिए भी नई कार्ययोजना प्रस्तावित की गई है। अधिशासी अभियंता पी.राम ने उपखंड अधिकारियों को भेजे पत्र में वर्ष 2014-15 व 2015-16 की कार्ययोजना के अनुसार 10 दिन में प्राकलन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं ताकि कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी (एसडीओ) एम.के.कुरील ने बताया कि 33/11 केवी उपकेंद्र बहवलपुर के जेई अवनीशकुमार द्वारा दी गई कार्ययोजना के अनुसार यहां लगे दो 5 एमवीए ट्रांसफार्मरों में से एक की क्षमता बढ़ाकर लगभग 70 लाख रूपयेका 10 एमवीए ट्रांसफार्मर लगाया जाना प्रस्तावित है। यहां ओवरलोड विशुनगढ़, खोजीपुर व कसाबा फीडरों को दो दो भागों में बांट कर तीन की वजाय 6 फीडरों से विद्युत आपूर्ति की जाएगी। इस कार्य की अनुमानित लागत लगभग 80 लाख रूपए है। 33/11 केवी उपकेंद्र सौरिख के जेई संतकुमार द्वारा दी गई कार्ययोजना के अनुसार यहां लगे 5 एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों में से एक की क्षमता बढ़ाकर लगभग 70 लाख रूपए कीमत का 10 एमवीए ट्रांसफार्मर लगना प्रस्तावित है। इसके अलावा ओवडलोड सकरावा फीडर को दो भागों में बांटा जाएगा जिसकी अनुमानित लागत लगभग 20 लाख रूपए है। 33/11 केवी सिकंदरपुर के जेई सत्यराम यादव की कार्ययोजना के अनुसार लगभग 20 लाख रूपए लागत से दीपकपुर फीडर को दो भागों में बांटा जाना प्रस्तावित है। 33/11 केवी हसेरन के जेई रामकुमार द्वारा दी गई कार्ययोजना के अनुसार यहां 5 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर लगा है। एक और लगाया जाना प्रस्तावित है। फिलहाल यह उपकेंद्र 33 केवी लाइन सौरिख से जुड़ा है जो ओवरलोड है अत:8 किमी लंबी नई 33 केवी लाइन लगभग 2 करोड़ 5 लाख रूपए से बनना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

उधर छिबरामऊ नगर के जेई रवींद्रबाबू ने वर्ष 2014-15 व 2015-16 के लिए किसी कार्ययोजना का कोई प्रस्ताव नहीं दिया है। उनका कहना है वर्ष 2007 में हुए सर्वे के मुताबिक केंद्र सरकार की आरएपीडीआरपी योजना के तहत नगर में एबीसी केबिल डालने व ट्रांसफार्मरों की स्थापना का कार्य जारी है। परियोजना प्रबंधक योगेशकुमार ने बताया कि 33/11 केवी छिबरामऊ उपकेंद्र के यार्ड में नया बस बार शीघ्र बनाया जाएगा। कार्यदायी संस्था एनकेजी के साइट इंजीनियर जितेंद्र सिंह ने बताया नगर के दो फीडर 2 व 3 नंबर ओवरलोड हैं। नए सर्किट बनाकर इन्हें दो दो भागों में बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed