{"_id":"35-181260","slug":"Kannauj-181260-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसोें में आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग हादसोें में आठ घायल
Kannauj
Updated Sat, 10 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला
अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। घायलों में तीन को तवीयत बिगड़ने पर कानपुर रेफर कर दिया गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जहानपुर से बारात हरदोई जिले के हथौड़ा गांव गई थी। शुक्रवार सुबह चार बजे बारातियों को लेकर मैजिक वैन लौट रही थी। जैसे ही वैन सरायमीरा कन्नौज मार्ग पर नवनिर्मित दीवानी न्यायालय भवन के सामने पहुंची तभी चालक को झपकी लगी। इससे मैजिक वैन बिजली के खंभों से जा टकराई। दुर्घटना में चालक मोनू के अलावा रामवीर (20) पुत्र पातीराम, विजय (16) पुत्र कालीचरण, ज्ञानचंद्र( 62) पुत्र सुखलाल जहानपुर , होरीलाल (35) पुत्र बनवारीलाल पैंदाबाद टिलिया, सचिन (10) पुत्र रमेश निवासी गुखरू पट्टी घायल हो गए। सभी को जिला चिकित्सालय में भरती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तबीयत बिगड़ने पर रामवीर व विजय को कानपुर रेफर कर दिया गया।
इसी क्रम में सदर कोतवाली क्षेत्र के नेरा गांव निवासी अरविंद कटियार (30) पुत्र वृजलाल कानपुर नगर शिवराजपुर से बाइक लेकर घर आ रहे थे। तिखवा गांव के पास गड्ढों से बचते समय बाइक फिसल गई। इससे अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भरती कराया गया।
तीसरी दुर्घटना में तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव रसूलाबाद निवासी सूरज (9) पुत्र संतोष कक्षा तीन का छात्र है। शुक्रवार सुबह दस बजे वह मिडडेमील के लिए अपने घर बरतन लेने गया था। बरतन लेकर जैसे ही वह सड़क पार कर रहा था, तभी विद्यालय के सामने स्कार्पियो ने टक्कर मार कर उसे घायल कर दिया। सूरज को तालग्राम स्वास्थ्य केंद्र में भर्तीी कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया।