{"_id":"35-178478","slug":"Kannauj-178478-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरण में बजरंग बली की महिमा का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरण में बजरंग बली की महिमा का गुणगान
Kannauj
Updated Thu, 17 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। तिर्वा रोड स्थित बालाजी नगर मुहल्ले में हनुमान जयंती के अवसर पर रात्रि के समय जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिनेश दिनकर एंड पार्टी के कलाकारों ने पूरी रात भगवान महावीर के गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मंगलवार शाम शाम साढ़े सात बजे विशाल आरती का आयोजन किया गया। भक्तों ने आरती में चढ़ावा चढ़ाकर बालाजी महाराज की पूजा अर्चना की। प्रसाद वितरण के बाद जागरण पार्टी की कलाकार गुड़िया सलोनी ने सबसे पहले गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद राम न चलें हनुमान के बिना भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। इस पर लोगों ने खूब तालियां बजाईं। कई लोगों ने भक्ति गीतों पर नृत्य भी प्रस्तुत किया। इसके बाद भगवान शंकर, राधाकृष्ण की झांकी लखनऊ के कलाकारों ने प्रस्तुत की। झांकी में भक्तों ने आरती उतारकर प्रसाद चढ़ाया। इसके बाद दिनेश दिनकर त्रिपाठी ने प्रति यात्रा प्रति यात्रा मेरा लाल लंगोटे वाला वह भक्तों का रखवाला गीत प्रस्तुत किया। इसी तरह गुड़िया सलोनी ने हनुमान जी के जन्म पर बधाई गीत प्रस्तुत किया। यहां मांग लो जो भी दरकार है, यह तो मेरे बालाजी का दरबार है गीत भी सराहा गया। राजकपूर ने भी भक्ति गीतों पर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के संरक्षक विष्णु शुक्ला, वीरेंद्र तिवारी, जगदीश दीक्षित, तिलकराम वर्मा, शिवम मिश्रा, नीलम शुक्ला, दीपा मिश्रा, रानी शुक्ला मौजूद रहीं।