{"_id":"35-178461","slug":"Kannauj-178461-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा मे भक्तों का उमड़ा सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा मे भक्तों का उमड़ा सैलाब
Kannauj
Updated Thu, 17 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा (कन्नौज)। कस्बे के मंडी बाजार मोहल्ला स्थित भगवान शिव के मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा के लिए बुधवार को नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मंडी बाजार से शुरू होकर खैर नगर रोड स्थित मां काली देवी मंदिर तक गई। शोभा यात्रा में बैंड बाजों की धुनों के साथ श्रद्धालु महिला व पुरुषों ने मां के जयकारों के बीच जमकर नृत्य करते हुए अबीर गुलाल उड़ाए।
मंडी बाजार के सर्राफा व्यवसाई राम प्रकाश गुप्ता के सौजन्य से शिव मंदिर में मां दुर्गा की स्थापना के लिए सुबह सात बजे से हवन एवं प्राण प्रतिष्ठा का काम शुरू हुआ। इसमें नगर के सैकड़ों व्यवसाइयों व भक्तों ने यज्ञ कुंड में आहूतियां डाली। इसके बाद शोभा यात्रा शुरू हुई। नगर के प्रमुख मार्ग से होकर कसबे के गांधी चौक चौराहे से होती हुई मां काली देवी मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा के समापन के बाद शिव मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ। शाम तक चले इस भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद चखा। कार्यक्रम के दौरान नरेश गुप्ता, रमेश शुक्ला, गोपाल गुप्ता, संजय पाठक, त्रिलोकी चतुर्वेदी, अजय चतुर्वेदी, ओमजी गुप्ता, देवेंद्र प्रताप सिंह सहित सैकड़ों सर्राफा व किराना व्यवसाई मौजूद रहे।