{"_id":"35-156578","slug":"Kannauj-156578-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाके के साथ कैपीसेटर बैंक में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाके के साथ कैपीसेटर बैंक में लगी आग
Kannauj
Updated Sat, 26 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के 220 केवी बिजलीघर में तेज धमाके के साथ 10 एमवीआर कैपीसेटर बैंक में आग लग गई। इससे कन्नौज सहित फर्रूखाबाद जिले की भी बिजली गुल हो गई।
कस्बे के 220 केवी बिजलीघर से ही कन्नौज व फर्रूखाबाद जिलों के 132 केवी सब स्टेशनों पर बिजली आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार दोपहर 3.43 बजे अचानक तेज धमाका हुआ और 132 केवी छिबरामऊ सब स्टेशन की लाइनों के जंपर पिघलकर नीचे गिरने लगे। इसके साथ 33 केवी सब स्टेशनों पर बिजली आपूर्ति करने वाले 10 एमवीआर कैपीसेटर बैंक में आग लग गई। इस समय यार्ड में मौजूद राजेश, प्रमोद कुमार, भूप सिंह, अभिषेक व देवीदीन सहित सुरक्षा गार्ड राजेश ने भी भारी भरकम सीज फायरों तथा बालू फेंक कर आग बुझाना शुरू कर दिया लेकिन आग बुझने तक करीब छह लाख रूपये कीमत का कैपीसेटर बैंक पूरी तरह जल गया।
हादसे से कंट्रोल रूम में आए जर्क से डीसी करंट सप्लाई भी फेल हो गई। एसडीओ एसके सरल ने आनन फानन पनकी कंट्रोल कानपुर को हादसे की जानकारी दी और फिर डीसी सप्लाई बहाल करने में जुट गए। इसी दौरान वितरण विभाग के अधिशासी अभियंता कन्नौज पी.राम व एसडीओ जेआर गौतम भी पहुंच गए और हादसे से हुए नुकसान का जायजा लिया। पारेषण विभाग के अधिशासी अभियंता नागेंद्रकुमार ने यहां आकर अपनी निगरानी में मरम्मत शुरू कराई। डीसी सप्लाई चालू करने में सफल होने के बाद शाम 4.52 बजे कन्नौज व फर्रूखाबाद की आपूर्ति बहाल कर दी गई। एसडीओ एसके सरल ने बताया वैकल्पिक व्यवस्था करके देर रात 33 केवी छिबरामऊ, बहवलपुर, सौरिख, सिकंदरपुर व गुरसहायगंज की आपूर्ति भी बहाल कर दी जाएगी।