{"_id":"35-119862","slug":"Kannauj-119862-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनराशि हस्तानांतरण के पक्ष में नहीं हैं बीडीओ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनराशि हस्तानांतरण के पक्ष में नहीं हैं बीडीओ
Kannauj
Updated Fri, 15 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। जिले की 140 ग्राम पंचायतों के खातों में मनरेगा के विकास कार्य का दो लाख रुपए से अधिक की धनराशि अवशेष है। सीडीओ ने सभी बिीडीओ को निर्देश प्रदान किए थे, कि एक सप्ताह के अंदर यदि धनराशि खर्च करने की संभावनाएं नहीं है तो वह प्रस्ताव बनाकर दें। ताकि जिन ग्राम पंचायतों में धन की जरूरत है, वहां धनराशि हस्तानांतरित कराई जा सके, लेकिन अभी तक किसी भी ग्राम पंचायत ने धनराशि हस्तानांतरित किए जाने का प्रस्ताव नहीं दिया है। वहीं गुगरापुर के बीडीओ ने माह के अंत तक धनराशि खर्च करने का भरोसा दिलाया है।
विदित हो कि जिले की 140 ग्राम पंचायतें ऐसी है, जहां पर दो लाख रुपए से अधिक की धनराशि अवशेष है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बीडीओ को निर्देश प्रदान किए थे, कि उनकी ग्राम पंचायत में धन खर्च करने की संभावनाएं नहीं है, तो वह प्रस्ताव बनाकर दें। उक्त पत्र 9 फरवरी को जारी किया गया था, लेकिन बीडीओ धनराशि हस्तानांतरण करने के पक्ष में नहीं दिख रहे हैं। गुगरापुर के बीडीओ ने भेजे गए पत्र में कहा कि वह ग्राम पंचायत मनोरथपुर, मांछा, गौरी बांगर में माह के अंत तक अवशेष धनराशि को खर्च कर लेंगे। इसके अलावा अभी किसी दूसरे बीडीओ ने कोई पत्र नहीं भेजा है। सीडीओ एसनरायन शुक्ला का कहना है कि धनराशि हस्तानांतरण की कार्रवाई जल्द ही की जाएगी और जो बीडीओ प्रस्ताव बनाकर भेजने में कोताही करेंगे, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन