फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   छात्र नेताओं ने किया प्रदर्शन, लगाया छेड़छाड़ का आरोप

छात्र नेताओं ने किया प्रदर्शन, लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Thu, 14 Feb 2013 05:31 AM IST
Kannauj
Kannauj Updated Thu, 14 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। पीएसएम कालेज के छात्र नेताओं ने भी अधिवक्ताओं के खिलाफ मोरचा खोल दिया है। अधिवक्ताओं पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र यादव को सौंपकर वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। ऐसा न होने पर सड़कों पर उतरकर आरपार के आंदोलन की चेतावनी दी ।
विज्ञापन

पीएसएम कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष चंद्रभान सिंह उर्फ छंदन यादव के नेतृत्व में नाहर यादव, पवन गुप्ता, अरुण यादव, नीलम, रणधीर यादव आदि छात्र-छात्राएं गुरुवार को दुपहर बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अधिवक्ताओं के खिलाफ नारे लगाए। काफी देर तक प्रदर्शन करके अधिवक्ताओं के खिलाफ भड़ास निकालने के बाद छात्र नेताओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इसमें छात्र नेताओं ने कहा है कि महामंत्री विजय कुमार उर्फ बंटी ठाकुर को झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। वकील अनावश्यक तरीके से कानून हाथ में लेकर आए दिन बवाल करते हैं। कुछ दिन पहले तिर्वा से आने वाली कुछ छात्राओं ने शिकायत की थी कि वकील आए दिन कालेज आने-जाने के दौरान टेंपो व मैजिक में छात्राओं से अश्लील हरकतें करते हैं। ट्रेन पर आने वाली छात्राओं ने शिकायत की है कि आए दिन वकील उनसे हूटिंग करते हैं। छात्र नेताओं ने तिर्वा क्रासिंग पहुंचकर वकीलों से विरोध जताया तो अपने पर लगे आरोपों को छुपाने के लिए छात्रों के खिलाफ रंगदारी वसूलने का मुकदमा लिखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष के अनुसार छात्रों की खामोशी को शायद वकीलों ने उनकी कमजोरी समझ ली है। खुद गलती करके वे दूसरों पर कीचड़ उछाल रहे हैं। अधिवक्ताओं के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज न हुआ तो तीन दिन के बाद पूरे जिले के कालेज बंद कराकर छात्र सड़कों पर उतर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed