फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   फरजीबाड़े में प्रधान समेत तीन लोग जेल भेजे गए

फरजीबाड़े में प्रधान समेत तीन लोग जेल भेजे गए

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Kannauj
Kannauj Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत महमूदपुर वीजा की प्रधान रानी देवी और उसके पुत्र समेत तीन लोगों को को जेल भेज दिया गया है। इन पर फरजी व्यक्ति को दूसरे के लिए स्वीकृत इंदिरा आवास की धनराशि की चेक देने का आरोप है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर की जांच में दोष सिद्ध होने के बाद पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल की हवा खाने भेजा।
विज्ञापन

उप निरीक्षक प्रताप सिंह यादव ने बुधवार को दबिश देकर बरुआबाग निवासी महमूदपुर वीजा की ग्राम प्रधान रानी देवी पत्नी हरीराम, उनके पुत्र पंकज और अड़ंगापुर गांव निवासी सावित्री पत्नी रामप्रकाश को गिरफ्तार किया। पुलिस को कई दिनों से इनकी तलाश थी, लेकिन ये गच्चा देकर बच जाते रहे।
विज्ञापन

मालूम हो कि अड़ंगापुर गांव निवासी रामबेटी उर्फ सावित्री पत्नी रामप्रकाश के लिए इंदिरा आवास स्वीकृत हुआ था। ग्राम प्रधान ने इनकी चेक को एक ही नाम की दूसरी महिला सावित्री को दे दी। शिकायत की गई पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। मामले में 20 सितंबर को न्यायालय के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पूरे प्रकरण की गहन जांच सीओ सदर ने की। इसमें नामजद तीनों अभियुक्तों को दोषी ठहराया गया। फरजीबाड़ा करने पर प्रधान समेत तीन लोगों के जेल जाने के कारण ब्लाक में बुधवार को हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed