{"_id":"d39b215d490b45a59d8bfedf5a280411","slug":"93-candidates-filed-nomination-papers-from-six-wards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह वार्डों से 93 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह वार्डों से 93 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन के दूसरे व अंतिम दिन 39 लोगों ने पर्चे भरे। पहले चरण में होने वाले छह वार्डों के चुनाव के लिए कुल 93 प्रत्याशियों ने पर्चे भरकर दावेदारी ठोंकी है।
मंगलवार को कन्नौज सदर ब्लॉक व जलालाबाद ब्लॉक क्षेत्र के लिए जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन करने की समय सीमा समाप्त हो गई। सबसे अधिक नामांकन वार्ड दो से 14 लोगों ने किए। वार्ड एक से सात नामांकन, वार्ड तीन से तीन, वार्ड चार से एक, वार्ड पांच से छह व वार्ड छह से आठ नामांकन अंतिम दिन हुए। कुछ प्रत्याशियों ने दूसरे दिन भी दोबारा नामांकन पत्र दाखिल किए। हालांकि उनकी संख्या नहीं जोड़ी गई है। इनमें अंकुर, विश्वनाथ, श्रुति प्रवास, सुधीर व रामनरेश शामिल हैं।
वार्डवार नामांकन करने वाले प्रत्याशी
वार्ड एक : कामना सिंह, रमाकांती, मंजूलता, सुगरा, शीतल, सरोज, प्रतिभा।
वार्ड दो : नेमसिंह, पुष्पेंद्र सिंह यादव, ज्ञानेंद्र, शिवसरन, मोहम्मद आलम, दिलीप कुमार, हरिपाल सिंह, अर्चना, पुष्पा देवी, रामजीवन, शैलेंद्र कुमार, अभिषेक कटियार, सुमित कटियार व अंशू पाल।
विज्ञापन
वार्ड तीन : शमशुल कमर, कृष्ण पाल व हरिश्चंद्र।
वार्ड चार : चंद्रकली
वार्ड पांच : दिनेश चंद्र, अलीहसन, जमशीदा बेगम, बदन सिंह, कमलकांत व अरुण कुमार।
वार्ड छह : आनंद, सुरेंद्र सिंह, कलक्टर सिंह, कुलदीप, मुकेश कुमार, विनोद कुमार, मोहम्मद राशिद व दिनेश।
आज होगी पर्चों की जांच
कन्नौज। 30 सितम्बर को सदर व जलालाबाद के क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए दाखिल हुए पर्चों की जांच सुबह आठ बजे से की जाएगी। बाद में रिटर्निंग आफीसर की ओर से वैध पर्चों व प्रत्याशियों की सूची जारी होगी।
कल से छिबरामऊ व सौरिख के लिए नामांकन
कन्नौज। पहली व तीन अक्तूबर को छिबरामऊ व सौरिख ब्लॉक क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य के नौ वार्डों के लिए जिला पंचायत सभागार में नामांकन प्रक्रिया चलेगी। साथ ही ब्लॉक मुख्यालयों पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए भी पर्चे भरे जाएंगे।
सबसे अधिक प्रत्याशी वार्ड दो में
कन्नौज। सदर ब्लॉक क्षेत्र के वार्ड दो में सबसे अधिक 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में आए हैं। वार्ड एक में 20 प्रत्याशी, वार्ड छह व आठ में 16-16 प्रत्याशी, वार्ड तीन में 11 और वार्ड चार में नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर चुके हैं।
--------
तीन अक्तूबर को पर्चा वापसी
कन्नौज। पहले चरण में नामांकन करने वाले इच्छुक जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी तीन अक्तूबर को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक पर्चा वापस ले सकेंगे। तीन बजे के बाद चुनाव चिह्नों का वितरण होगा।
-----------
दो वार्डों में निर्विरोध बीडीसी होंगी महिलाएं
कन्नौज। सदर ब्लॉक क्षेत्र के मलिकापुर व अहमदपुर रौनी के वार्ड 40 से नीता पत्नी सुंदर ने और वार्ड 44 से अकबरपुर सरायघाय से सुमनदेवी पत्नी जगदीश ने ही नामांकन किया है। दोनों वार्डों से एक-एक नामांकन होने की वजह से निर्विरोध निर्वाचन की संभावना प्रबल हो गई है। हालांकि औपचारिक घोषणा नामांकन पत्र की जांच व पर्चा वापसी के बाद रिटर्निंग ऑफीसर राजेश कुमार बघेल की ओर से की जाएगी।
434 बीडीसी प्रत्याशी मैदान में कूदे
कन्नौज। मंगलवार को दूसरे दिन सदर ब्लॉक क्षेत्र से 154 प्रत्याशियों ने बीडीसी के लिए नामांकन किए। कुल 434 प्रत्याशी चुनाव समर में कूद चुके हैं। इसमें 157 महिलाएं शामिल हैं।