फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   80 thousand rupees were looted from the farmer and thrown on the side of the highway

Kannauj News: किसान से 80 हजार लूटकर हाईवे किनारे फेंका

Mon, 01 Apr 2024 05:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 01 Apr 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
80 thousand rupees were looted from the farmer and thrown on the side of the highway
गुरसहायगंज। कानपुर से आलू बेचकर किसान डीसीएम में सवार होकर घर जा रहा था। डीसीएम चालक और उसके दो साथियों ने किसान से 80 हजार रुपये लूट लिए और मारपीट कर हाईवे के किनारे फेंक दिया। पुलिस लूट की घटना को फर्जी बता रही है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खेरे नगला निवासी अखिलेश कुमार किसान हैं। उन्होंने बताया कि 29 मार्च को वह एक साथी के साथ कानपुर मंडी में आलू बेचने गए थे। 30 मार्च को आलू बेचने के बाद आढ़ती से 80 हजार रुपये का भुगतान लिया और बस पकड़ने के लिए रावतपुर आ गया। काफी इंतजार के बाद जब रोडवेज बस नहीं मिली तो डीसीएम पर बैठकर गुरसहायगंज के लिए निकला। साथी कानपुर में ही रुक गया। शनिवार की रात 1.30 बजे चालक ने कस्बे समधन के निकट हाईवे से उतरकर डीसीएम को नीचे खड़ा कर लिया। पूछने पर बताया कि साथी आ रहे हैं, थोड़ी देर में चल रहे।
विज्ञापन

कुछ देर में बाइक पर सवार डीसीएम चालक के दो साथी आ गए और तीनों ने मिलकर डीसीएम के अंदर मारपीट कर 80 हजार रुपये लूट लिए और सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गए। यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और टोल प्लाजा पर डीसीएम की जानकारी करने की बात कहकर चली गई। काफी देर तक पुलिस के न आने पर किसान ने समधन पुलिस चौकी प्रभारी राजेश प्रताप को घटना की तहरीर दी। कोतवाल जेपी शर्मा ने बताया कि किसान नशे में था। पूरे मामले की जांच की गई। ऐसा लग रहा है कि किसान ने नशे में कहीं रुपये गिरा दिए और डीसीएम चालक पर लूट का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed