फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   80 new wells will be in the district

जिले में लगेंगे 80 नए नलकूप

Thu, 26 Feb 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 26 Feb 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
जिले के 80 नए नलकूप लगाने की तैयारी है। इसके लिए नलकूप खंड के अफसरों ने कार्ययोजना तैयार करके शासन को भेजा है। सबकुछ ठीक रहा तो इन नलकूपों के लगने के बाद करीब 50 हजार बीघा खेतों को सिंचाई के  लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन


भौगोलिक दृष्टि से कहीं पर बेहद ऊंचे व कहीं नीचे बसावट होने से जिले में नहरों की संख्या काफी कम है। वहीं अंगरेजी हुकूमत के दौरान बनाई गई 20 से 30 फीसदी नहरों का टेल तक पानी पहुंच ही नहीं पाता है। ऐसी स्थिति में सिंचाई का मुख्य साधन नलकूप हैं।
विज्ञापन


वहीं तमाम क्षेत्र असिंचित पड़ा है। इस असिंचित क्षेत्र को सिंचित बनाने की तैयारी है। एक्सईएन की अगुवाई में इंजीनियरों की टीम ने सर्वे करके राजकीय नलकूप निर्माण की परियोजना तैयार कर ली है। एक नलकूप की लागत 26 लाख 94 हजार रुपये निर्धारित की गई है। 80 नलकूप लगाने पर कुल 21 करोड़ 55 लाख रुपये खर्च होंगे। एक नलकूप की औसत बोरिंग गहराई 155 मीटर होगी। एक नलकूप की क्षमता 50 हेक्टेयर यानी 625 बीघा खेतों की सिंचाई करने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नलकूप लगाने को इन गांवों का हुआ चयन
सहनापुर, सौंसरापुर, सेमपुर, मदनापुर, पारसपुर, महसैंया, भखरा, उमर्दा, चटरुआपुर, तारापुर सुखी, निकारीपुरवा, तुलापुरवा, कुढ़िना, सरसई, मिंडापुरवा, हबिलिया सुखी, नुनारी, मढ़पुरा, नेकपुर, सरफापुर, रुपपुर, बखरिया, भोजपुर, नगला बिहारी, हड़ैया सरायठेकू, रामपुर, वीरपुर, पालपुर जाफराबाद, रामपुर बेहटा, सेंगरमऊ, नदसिया, जसपुरापुर पुरसा विसंधुआ, ककरघटा, सरौली, पुनगरा, मनसुखपुरवा, सुक्खापुरवा, थम्मनपुरवा, जरियनपुरवा, नेकपुर, त्योर, खजुरागढ़, रंधीरपुर, रौतामई, विचपुरवा, बंधानगरिया, सौरिख देहात, शास्त्रीनगर, बाऊखेड़ा, करियापुर, जीतापुरवा नारखुर्द, मरहमताबाद, उदैतापुर, पकरापुर मरहरिया, गुलरियनपुरवा, भंवरगाड़ा, तारापुर, कुरियाना, आनंदीपुरवा, भखरा, अल्हापुर, गुरौली, छंगेपुरवा, उमर्दा, कछपुरवा, बिहारीपुर, हरेईपुर, ईंटखारी, कांकरकुई, बिरईपुरवा, नगला दुर्गा, कटिघरा, निवारी, हसनापुर प्रतापपुर, शेरपुर, रूपपुर असेह, रसूलपुर, कुठिला वीरपुर, राजापुर कायमपुर, सिरिया डडौना।

मार्च के बाद लगने लगेंगे नलकूप
कन्नौज। त्वरित आर्थिक विकास योजना में पहली बार सीएम की पहल पर सिंचाई समस्या को जोड़ा गया गया है। इस योजना में बजट की भरमार है। यही वजह है कि मार्च में बजट आवंटन और टेंडर प्रक्रिया के बाद अप्रैल में राजकीय नलकूप के निर्माण शुरु हो जाने की उम्मीद है। ताकि जल्द से जल्द किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिल सके और वे साल में दो से लेकर तीन फसलें तक उगा सकें।


जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की तरफ से सीएम के संदर्भ को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर नलकूप निर्माण का प्रोजेक्ट सचिव मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के अलावा प्रमुख सचिव नियोजन, प्रमुख अभियंता यांत्रिक सिंचाई एवं जल संसाधन, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता इटावा मंडल को भेज दिया गया है। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत बजट आवंटन की मांग की गई है। सारी तैयारियां विभागीय स्तर पर पूरी कर ली गई हैं। बजट आवंटन होते ही नलकूप स्थापना के लिए बोरिंग कार्य शुरू करा दिया जाएगा।  
एसके त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed