फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   बारिश ने बढ़ाई ठंड, ठिठुरी जिंदगी

बारिश ने बढ़ाई ठंड, ठिठुरी जिंदगी

Wed, 12 Dec 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
बारिश ने बढ़ाई ठंड, ठिठुरी जिंदगी

विज्ञापन
कन्नौज। जिले में सोमवार को हुई हल्की बारिश ने तापमान काफी गिरा दिया। बादल छाए रहने से सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए और हल्का कोहरा भी छाया रहा। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। गर्म कपड़ों की दुकानों में भीड़ भी बढ़ गई। सर्दी जुकाम से पीड़ित करीब 250 बच्चे अस्पतालों में पहुंचे। अधिकमत तापमान 19.02 और न्यूनतम तापमान 8.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवा चलने, बूंदबांदी और पहाड़ों पर बर्फ गिरने के कारण मौसम में तब्दीली आई है। मौसम दो दिन तक ऐसा ही रहने की संभावना है। ठंड में अभी और इजाफा होगा। बुधवार देर रात मौसम में बदलाव आया, कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश हुई। सर्दी के चलते कई लोग घरों में ही कैद रहे। इसके अलावा चाय की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई लोगों ने जमकर चाय की चुस्कियां ली।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार 715 मरीज पहुंचे, इसमें 90 बच्चे सर्दी-जुकाम और 11 बुजुर्ग सांस लेने की दिक्कत से परेशान थे। मेडिकल कालेज पहुंचे 860 मरीजों में 165 बच्चे सर्दी-जुकाम के मिले। कुछ को कोल्ड डायरिया की भी शिकायत थी। सीएचसी, पीएचसी और प्राइवेट अस्पतालों में भी ठंड से पीड़ित बच्चे पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल सीएमएस डा. आरपी शाक्य ने बताया कि सर्दी में दिल के मरीजों को सुबह घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। निकलना भी पड़े तो मुंह पर मास्क पहनकर ही निकलें। सर्दी में डायबिटीज प्रभावितों के हाथ पैरों में खून का प्रवाह कम हो जाता है। रक्त वाहिनी सख्त होने से समस्या होती है। यह खतरनाक स्थित पर पहुंचने से गैंगरीन तक हो जाता है। इससे डायबिटीज पीड़ित कमरा गर्म रखें। घर में भी मोजे पहने रहें। बाहर ऊनी कपड़े, स्वेटर आदि पहनकर ही निकलें। अस्थमा मरीज समय पर दवा लें और सिर, छाती व कानों को ढंककर रखें। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. आरपी शाक्य ने बताया कि मरीज सावधानी बरतें और चिकित्सक से सलाह लेते रहें। दिक्कत बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में लगातार कोहरे व शीतलहरी के कारण बढ़ी ठंड में भी अब तक प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई। जिससे गरीब व असहायों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सर्दी बढ़ने सेगर्म कपड़ों के बाजार में भीड़ बढ़ गई। लोग स्वेटर, जैकेट, शाल, स्कार्फ, टोपी, मोजा, दस्ताना खरीदते नजर आए। कुछ ने इनर, टोपी, दस्ताना, मफलर, गर्म मोजा आदि खरीदे। आकर्षक वैरायटी के जैकेट और स्वेटर लोगों को खासा आकर्षित कर रहे थे। लोग स्वेटर, इनरवेयर फुल स्वेटर, गर्म टी शर्ट की काफी डिमांड थी।



बारिश ने बढ़ाई ठंड, ठिठुरी जिंदगी
क्रासर
- पछुआ हवाओं से मौसम ने मारी पलटी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लो प्रेशर एरिया बनने से हुई बूंदाबांदी
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 12केएनजेपी 02- दोपहर दो बजे शहर में छाई कोहरे की धुंध।
फोटो 12केएनजेपी 03- बच्चे को पुचकारती उसकी मां।
फोटो 12केएनजेपी 05- सरायमीरा में जीटी रोड पर फुटपाथ से स्वेटर व जैकेट खरीदते लोग।
फोटो 12केएनजेपी 06- तिर्वा क्रासिंग रोड पर आग तापते युवक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed