{"_id":"596275024f1c1ba46f8b46c5","slug":"71499624706-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते समय तालाब में डूबा किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलते समय तालाब में डूबा किशोर
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नजरापुर (कन्नौज)। बच्चों के साथ खेलते समय बालक तालाब में डूब गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला, परिजनों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव विसुन्धुआ निवासी मोविन का 11 वर्षीय पुत्र अयान रविवार की दोपहर करीब दो बजे पड़ोसी बच्चों के साथ गांव में तालाब के किनारे खेल रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गया।
बच्चों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तालाब में कूदकर उसे बाहर निकाला। पेट में गंदा पानी चला जाने से उसकी हालत बिगड़ गई। इससे परिजन उसे मेडिकल कालेज तिर्वा ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत देखकर कानपुर रेफर कर दिया।
- मेडिकल कालेज से डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया