{"_id":"65808ed0e9bc59c53a0b95e9","slug":"51784-candidates-will-take-the-exam-at-100-centers-kannauj-news-c-214-1-knj1003-7016-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 100 केंद्रों पर 51,784 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 100 केंद्रों पर 51,784 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
Mon, 18 Dec 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में डीएम शुभ्रांत शुक्ल की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षा और डिजिटल लाइब्रेरी स्थापना के संबंध में बैठक संपन्न हुई। डीएम ने कहा कि जिले में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट 2024 बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 100 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है। इसमें हाईस्कूल में 27,145 और इंटरमीडिएट में 24,639 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
डीएम ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी, वाइस रिकार्डर कैमरा, प्रकाश व पानी, शौचालय, साफ-सफाई, बाउंड्रीवाल, खिड़की, इंटरनेट आदि की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने डीआईओएस को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर प्रत्येक बिंदु पर गहनता से जांच करें। सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन, संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में नगर पंचायत स्तर पर 28 व ग्राम पंचायत स्तर पर 288 डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जानी है। इस दौरान एडीएम आशीष कुमार सिंह, एएसपी डॉ. संसार सिंह, एसडीएम तिर्वा पवन कुमार मीणा, डीआईओएस, बीएसए आदि मौजूद रहे।
डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएं
डीएम ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के माध्यम से अधिक से अधिक पाठकों को सुविधा मिलेगी। अभ्युदय कोचिंग सेंटर जहां संचालित है वहां पर भी डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाए, जहां पर विद्यार्थी ज्यादा हैं, उस ब्लॉक, कॉलेज और स्कूल को रखा जाए। डिजिटल लाइब्रेरी में कंप्यूटर, यूपीएस, प्रिंटर एवं नेटवर्किंग हार्डवेयर आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। डिजिटल लाइब्रेरी के स्थापना में पैसे का सही से प्रयोग किया जाए, किसी भी दशा में पैसा बर्बाद नहीं होना चाहिए।