फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   सागर मिस्टर और सूफिया बनीं मिस एसएमसीपी

सागर मिस्टर और सूफिया बनीं मिस एसएमसीपी

Thu, 29 Nov 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सागर मिस्टर और सूफिया बनीं मिस एसएमसीपी

विज्ञापन
छिबरामऊ। जहानगंज रोड पर स्थित साईंमीर कालेज ऑफ फार्मेसी के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें सूफिया परवीन को मिस एवं सागर शुक्ला को मिस्टर एसएमसीपी चुना गया। इस दौरान मेधावियों और शत प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।

फर्रुखाबाद के औषधि निरीक्षक डॉ. एके चौधरी और सौ शैय्या अस्पताल के सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम का सिलसिला शुरू हो गया। सोलो डांस में शालिनी प्रजापति ने बाजी मारी और अपूर्वा प्रजापति दूसरे स्थान पर रहीं। संगीत में निहारिका शाक्य को पहला और तनुज कुमार मिश्रा दूसरा स्थान मिला। ग्रुप डांस में जोसुआ चरन एवं ग्रुप, नाटक में रोनी विश्वास ग्रुप जीता। पुरस्कार वितरण के दौरान प्रथम वर्ष की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त पाने वाली तनवी गुप्ता को पांच हजार, अभिषेक कुमार व शिवा यादव को तीन-तीन हजार और दुर्गेश राजपूत को दो हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


शत-प्रतिशत उपस्थिति पर सरर्वेंद्र राजपूत एवं संदीप कुमार को भी पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य डॉ. अर्पित कटियार ने अतिथियों का स्वागत किया। शशिभूषण सिंह, अतुल यादव, रोहित यादव, मोहित यादव, सोनम यादव, रश्मि सिंह, करुणा सिंह, खुशबू वर्मा, रजनीश कुमार प्रजापति, उमांश, नारायण अवस्थी, मनु पांडेय, शालिनी श्रीवास्तव, साईं मीर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य नरेंद्र सिंह, रामप्रीतराम, साईं मीर लॉ कालेज के प्राचार्य राहुल तिवारी, पॉलीटेक्नीक के प्राचार्य सुमित मिश्रा, देवेंद्र सिंह और हेमेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सागर मिस्टर और सूफिया बनीं मिस एसएमसीपी
वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए
क्रासर
मेधावियों और शत प्रतिशत उपस्थिति वाले छात्रों को भी मिले पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो 28सीएचबीपी60- डांस प्रस्तुत करती साईं मीर कालेज की छात्राएं।
फोटो 28सीएचबीपी62- पुरस्कृत छात्र-छात्राओं के साथ सीएमएस डॉ.कुलदीप यादव व डॉ. एके चौधरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed