फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   4292 formulated as toilet

4292 शौचालय बनकर हुए तैयार

Sat, 13 Aug 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला कन्नौज
अमर उजाला कन्नौज Updated Sat, 13 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
4292 formulated as toilet
ट्रिगरिंग के दौरान मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त कराए जाने के लिए प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। जिले की 504 ग्राम पंचायतों में 11710 शौचालय निर्मित कराए जा रहे है। इसमें 4292 शौचालय बनकर तैयार हो गए। 7418 शौचालय बनाने का काम किेया जा रहा है। सीडीओ ने ग्राम प्रधान, राशन कोटेदार, आशा बहुओं व स्वच्छता दूतों को गांव के लोगों को शौचालय निर्माण पूरा करने व लोगों को उसके उपयोग के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। जिले में अब तक 31 ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त कराया जा चुका है।
विज्ञापन


 छिबरामऊ ब्लाक के ग्राम खड़वा में ट्रिगरिंग के माध्यम से लोगों को शौचालय निर्माण कराए जाने के लिए प्रेरित किया। हसेरन ब्लाक के दानपुर्वा गोपालपुर, तिसला सहित अन्य ग्रामों में स्वच्छता दूत व निगरानी समितियां सुबह के दौरान लोगों को जागरूक किया। मुख्य विकास अधिकारी उदयराज यादव ने कहा कि ओडीएफ अभियान में लगे डीपीसी, सेक्रेटरी, बीडीओ मानीटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा अधिकारियों की टीमें सुबह भी गांव पहुंचकर शौचालय निर्माण का जायजा लेने के साथ ग्रामीणों को शौचालयों में शौच के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ब्लाक मुख्यालयों पर कोटेदार, आशा बहुओं, आंगनबाड़ी, टीचर, स्वच्छता दूत को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि अगस्त महीने में सलेमपुर तारा बांगर, मड़हरपुर, सौरिख देहात, किशनपुर, पुखरावा, बरका गांव, खल्ला रुकमंदगपुर, सकरी खुर्द को ओडीएफ करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed