{"_id":"5df684d98ebc3e881b4c2a90","slug":"40-pheet-gahare-kuen-mein-girane-se-mahila-kee-maut-kannauj-news-knp5324425165","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 फीट गहरे कुएं में गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 फीट गहरे कुएं में गिरने से महिला की मौत
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। खेत से घर लौट रही महिला 40 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गई। ग्रामीणों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। बाहर निकलते ही मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
कोतवाली के महतेपुर्वा बरूआहार गांव निवासी धूपरानी (42 )पत्नी हरिश्चंद्र के दो पुत्र आलोक (13), भानू प्रताप (10 ) हैं। पति हरिश्चंद्र मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। रविवार को पति गांव के एक खेत में मजदूरी कर रहे थे। पत्नी धूपरानी खाना लेकर गई थीं। वह खाना देकर घर लौट रही थीं। घर के समीप बने मंदिर के पास 40 फीट गहरा कुआं है। यह सूखा है। पैर फिसलने से यह कुएं में गिर गईं। कुएं में गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पडे़। काफी देर तक लोग टार्च की रोशनी में कुएं में खोजते रहे। बाद में गांव का एक युवक कुएं में उतरा। उसकी सूचना से हड़कंप मच गया।
पुलिस को सूचना देकर ग्रामीण धूपरानी को निकालने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों ने दो घंटे रेस्क्यू कर महिला को बाहर निकाला। कोतवाल टीपी वर्मा ने बताया महिला के कुएं में गिरने की सूचना पर पुलिस भेजी थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।