{"_id":"5dbdccae8ebc3e014232955c","slug":"36-sah-samanvayakon-kee-mool-vidyaalayon-mein-vaapasee-kannauj-news-knp523361311","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 सह समन्वयकों की मूल विद्यालयों में वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 सह समन्वयकों की मूल विद्यालयों में वापसी
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के आठ ब्लाक संसाधन केंद्रों पर नियुक्त 36 सह समन्वयकों की मूल विद्यालयों में वापसी हो गई है। इन सभी को रिलीव करते हुए मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। अब एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) का चयन किया जाएगा।
कन्नौज ब्लाक संसाधन केंद्र पर चार, उमर्दा में पांच, हसेरन में पांच, सौरिख में चार, छिबरामऊ में पांच, गुगरापुर में चार, तालग्राम में पांच, जलालाबाद में चार सह समन्वयकों की नियुक्ति थी। राज्य परियोजना निदेशक का पत्र मिलने के बाद इन्हें हटा दिया गया है।
बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि इनके स्थान पर अब एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) का चयन किया जाएगा। यह शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में सहयोग करेंगे। लर्निंग आउटकम्स के तहत बच्चों का बौद्धिक स्तर बढ़ाने और नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए शासन स्तर पर निर्णय लिया गया है। सह समन्वयकों को उनके मूल विद्यालय में भेजने के लिए रिलीव कर दिया गया है। सभी सह समन्वयकों को कार्यमुक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।